Gorakhpur

गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, सिरफिरे आशिक ने दिया बेटी समेत मां-बाप को उतरा मौत के घाट

613 0

गोरखपुर: यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) के बाद सीएम सिटी गोरखपुर (Gorakhpur) जिले में ट्रिपल मर्डर (Triple murder) से इलाके में हड़कंप मच गया है। जिले में एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में नाकाम होने पर धारदार हथियार से हमला कर युवती समेत उसके मां-बाप की हत्या कर दी। वहीं पुलिस की मुस्तैदी से हत्यारोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। खोराबार थाना क्षेत्र के रायगंज इलाके में ट्रिपल मर्डर (Triple murder) की वारदात की सूचना पर एडीजी और SSP भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए शव को फौरन मेडिकल कॉलेज भेजा। साथ ही एहतियातन गांव में भारी फोर्स की तैनाती की गई।

गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर (Triple murder in gorakhpur) पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र में रायगंज गांव के रहने वाले गामा निषाद बंगला चौक पर परिवार के साथ रहते थे, जबकि गामा के बड़े भाई रामा निषाद रायगंज में ही रहते हैं। रामा निषाद की बड़ी बेटी की शादी है, सोमवार को परिवार में मटकोड़वा की रस्म होनी थी। इसी कार्यक्रम में शामिल होने गामा अपनी पत्नी संजू और बेटी प्रीती के साथ रात करीब 9 बजे पैदल जा रहे थे तभी घर से करीब 800 मीटर की दूरी पर रास्ते में घात लगाकर बैठे हमलावर ने पूरे परिवार को घेर लिया। तभी गामा कुछ समझ पाते कि इससे पहले हमलावर ने प्रीती पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। वहीं बेटी को बचाने गये मां-बाप के ऊपर भी सिरफिरे युवक ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किया। धारदार हथियार से घायल तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: IAS, IPS और उनके परिजन अब नहीं करेंगे Corruption, सीएम योगी ने लिया बड़ा एक्शन

हत्यारोपी गिरफ्तार

घटना की खबर पर एसएसपी डॉ विपिन टांडा, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई, सीओ कैन्ट श्यामदेव मौके पर पहुंचे, जहां से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसएसपी ने घटना के संबंध में बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारोपी युवक अलोक पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्यारोपी आलोक पासवान पड़ोस के जिले संतकबीर नगर का रहने वाला है और खोराबार में अपने मामा महेंद्र पासवान के घर रहता था।

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी के ऑफर को प्रशांत किशोर ने ठुकराया, अटकलों पर लगाया पूर्ण विराम

Related Post

cm yogi

बेहतर करें डेंगू टेस्टिंग और प्लेटलेट्स की जांच की सुविधा: सीएम योगी

Posted by - November 12, 2022 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में डेंगू व अन्य संचारी रोगों की अद्यतन स्थिति…
विद्यालयों में दो शिक्षकों की जांच के बाद दो फर्जी शिक्षक बर्खास्त

बाइक चोरी कर भाग रहे आरोपित को लोगों ने दबोचा

Posted by - March 6, 2021 0
 विभूतिखंड के डॉ राम मनोहर लोहिया परिसर में सफाई कर्मी की बाइक चोरी करना शातिरों के लिए भारी पड़ गया। पीड़ित ने अपने दोस्तों की मदद से आरोपियों को धर दबोचा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है। शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठे प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पीड़ित अनवर हुसैन मानसनगर इंदिरा नगर इलाके में परिवार के साथ रहता है। साथ ही डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बतौर सफाई कर्मचारी कार्यरत है। गुरुवार को पीड़ित ने पुलिस को बताया कि डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल परिसर के गेट नंबर तीन के पास बाइक खड़ी कर अंदर गया था। करीब आधे घंटे बाद वापस आया तो बाइक गायब थी। आनन-फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी। साथ ही दोस्तों के संग तलाश शुरू की। इसके बाद चिनहट के निजामपुर मल्हौर इलाके में रहने वाले भानु पांडे और अवधेश पांडे को पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान आरोपी भागने की कोशिश करने लगे तो शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों से हाथापाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक और लॉकर तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने जेल भेज दिया गया है।
Dev Deepawali

विशाखापट्टनम के डेकोरेटर बिना शुल्क के सजाएंगे बाबा विश्वनाथ का धाम

Posted by - November 4, 2022 0
वाराणसी/लखनऊ। विश्वनाथ धाम (Vishwanath Dham) का लोकार्पण होने के बाद वाराणसी में पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।…