AIIMS

AIIMS में इलाज हुआ महंगा, प्राइवेट वार्ड के लिए देना होगा अब इतना चार्ज

689 0

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में इलाज कराना और महंगा हो गया है। AIIMS के वित्त प्रभाग ने देर रात जारी आदेश में कहा है कि अब प्राइवेट वॉर्ड के डीलक्स कमरों के लिए मरीजों को 5 फीसदी जीएसटी भी चुकाना होगा।

AIIMS के वित्त प्रभाग ने गुरुवार को बताया कि इसे 18 जुलाई से लागू कर दिया गया है। एम्स प्रशासन के जारी आदेश के मुताबिक डीलक्स कमरे लेने वाले मरीजों को अब भर्ती होने के पहले 10 दिन का अग्रिम राशि जमा कराना होगा।

इसमें 5 फीसदी जीएसटी और डायट चार्ज भी शामिल होगा। इस लिहाजा से किसी मरीज को प्राइवेट वार्ड में अपना इलाज करवाने से पहले 66 हजार रुपये जमा कराना होगा।

महंगाई के खिलाफ संसद में कांग्रेस का प्रदर्शन- जनता महंगाई से त्रस्त है

वित्त प्रभाग के मुताबिक प्राइवेट वॉर्ड के डीलक्स कमरों के लिए रोजाना मरीजों को 300 रुपये अतिरिक्त देना होगा। इस बढ़ोत्तरी के बाद एक डीलक्स कमरे का किराया 5 फीसदी जीएसटी जोड़ने के बाद बढ़कर 6300 रुपये हो गया है। इसके साथ ही अगर मरीज डीलक्स कमरे में वैकल्पिक तौर पर भोजन चाहता है, तो उसे 300 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

वस्तु एवं सेवा कर (GST) परिषद की 47वीं बैठक में विभिन्न उत्पादों पर जीएसटी की दरों में बदलाव और टैक्स स्लैब में कटौती और बढ़ोतरी की है। इसके मुतबिक अब इंटेसिव केयर यूनिट (ICU) को छोड़कर अस्पताल के प्रतिदिन 5 हजार रुपये से अधिक वाले कमरों पर 5 फीसदी जीएसटी लगेगा। अस्पताल के कमरों पर लगने वाला 5 फीसदी जीएसटी 18 जुलाई से लागू हो चुका है।

Related Post

पेट्रोल के बढ़ते दामों के लिए सीतारमण ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, कहा- नहीं कम होंगे दाम

Posted by - August 17, 2021 0
कोरोना संकट के बीच पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की चिंता को बढ़ा दिया, केंद्र सरकार ने भाव…

विदेशी मुद्रा भंडार: 633 अरब डॉलर के पार पहुंचा, स्वर्ण भंडार मे भी बढ़ोत्तरी

Posted by - September 4, 2021 0
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नए रिकार्ड स्तर पर पहुंचा। 27 अगस्त 2021 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा…
Piyush Goyal

‘प्रोडक्शन लिंक इंसेंटिव स्कीम फॉर फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री’ में 10,900 करोड़ रुपए की सब्सिडी मंजूर

Posted by - March 31, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में…

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने बैंको पर लगाया आरोप, कहा- हड़पना चाहते हैं मेरा पैसा

Posted by - July 27, 2021 0
ब्रिटेन की लंदन हाईकोर्ट ने सोमवार को भारतीय कारोबारी विजय माल्या को दिवालिया घोषित कर दिया है। अब विजय माल्या ने…