'मिसेज सीरियल किलर’ का ट्रेलर

‘मिसेज सीरियल किलर’ का ट्रेलर रिलीज, जैकलीन फर्नांडिस की खौफनाक दिखेगी अदाकारी

1074 0

मुंबई। नेटफ्लिक्स की थ्रिलर फिल्म ‘मिजेस सीरियल किलर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में जैकलीन फर्नांडिस की दमदार एक्टिंग और सस्पेंस देखने मिला है। शिरीष कुंदर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रीमियर 1 मई को नेटफ्लिक्स पर किया जा रहा है।

शिरीष कुंदर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रीमियर 1 मई को नेटफ्लिक्स पर

जैकलीन फर्नांडिस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मिसेज सीरियल किलर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मिसेज सीरियल किलर 1 मई नेटफ्लिक्स पर। ये काफी किलर होने वाला है’।

इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और मनोज बाजपेयी पति पत्नी का किरदार निभा रहे हैं। जब पुलिस द्वारा मनोज बाजपेयी को सीरियल किलर होने के जुर्म में पकड़ लिया जाता है तो पति को बेगुनाह साबित करने के लिए जैकलीन खुद किलर बन जाती हैं, और पुलिस को उलझाती हैं। अब जैकलीन का ये कदम किस नई कहानी को अंजाम देगा ये तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा।

https://www.instagram.com/tv/B_EnWK6HZtk/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्म को फराह खान ने प्रोड्यूस किया है वहीं उनके पति शिरीष कुंदर ने इसका निर्देशन किया है। कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न से भरी इस फिल्म का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रखा गया है।

Related Post

पंजाब-गुजरात-यूपी के बाद अब उत्तराखंड पर भी नजर, चुनावी तैयारियों को जांचने उत्तराखंड पहुंचे केजरीवाल

Posted by - July 11, 2021 0
दिल्ली में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों में भी अपनी सियासी जमीन खोज…
CM Vishnudev Sai

कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का दिया नारा और बढ़ते गए गरीब: सीएम साय

Posted by - April 20, 2024 0
कटनी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के बहोरीबंद विधानसभा अंतर्गत बाकल में शनिवार…
Mamta Banerjee

ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल, अदालत जाने की दी धमकी

Posted by - April 1, 2021 0
नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में छिटपुट हिंसा की घटनाओं के बीच…