दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

530 0

मेरठदिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेस पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। दिल्ली एयरपोर्ट से परिवार के तीन सदस्य को छोड़कर ब्रेजा में सवार होकर परिवार के सदस्य लौट रहे थे। एक्सप्रेस-वे पर परतापुर टोल के पास खड़े ट्रक में ब्रेजा कार टकरा गई। ब्रेजा में सवार चार महिला समेत पांच की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार सात माह का बच्चा बच गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार को मामले की सूचना दी गई है। सभी मृतक बिजनौर के रहने वाले है।

दिल्ली एयरपोर्ट से लौट रहा था परिवार

बिजनौर के मोहल्ला मिर्दगान रहने वाले जहीर खान दुबई में फर्नीचर का काम करते हैं। कोरोना में लाकडाउन की वजह से घर आए थे। सोमवार को उनकी दुबई के लिए फ्लाइट थी। जहीर और उनका बेटे समेत तीन लोगों को छोड़ने के लिए परिवार के सदस्य ब्रेजा और स्विफ्ट में सवार होकर एयरपोर्ट गए थे। वहां से लौटते समय एक्सप्रेस-वे पर परतापुर टोल के पास ब्रेजा के चालक ताजिम निवासी मालिवाला बिजनौर को नींद की झपकी आ गई, जिससे टोल के पास साइड में खड़े ट्रक में पीछे से ब्रेजा टकरा गई। हादसे को देखकर लग रहा है कि ब्रेजा की स्पीड सौ से ज्यादा होगी।

हादसे में बची सात माह के बच्‍चे का जान

ब्रेजा में जहीर की बेटी अलमास उसका पति गुलशन, छोटी बेटी फाजिला, सास नसीमा खातून पत्नी शाहिद और भाई की बेटी जुबेरिया पुत्री जमील सवार थी। हादसे में पांचों लोगों की मौके पर मौत हो गई। अलमास की गोद में सात माह का उसका बेटा उमेर था। उमेर की हादसे के दौरान जान बच गई है। हादसे को देखकर तत्काल ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े। तब तक पीछे से स्विफ्ट में सवार होकर जहीर की पत्नी गुलशन और परिवार के अन्य सदस्य आ रहे थे। हादसे को देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। उसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मौके पर ही सभी पांच लोग मर चुके थे। पुलिस की मदद से सात माह के बच्चे को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

विनीत भटनागर, एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि, एक्सप्रेस वे पर हादसे में ब्रेजा सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कार में सवार सात माह के बच्चे को उपचार दिलाया जा रहा है।

 

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

नए कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा छत्तीसगढ़ – विष्णु देव साय

Posted by - April 21, 2025 0
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज नई दिल्ली स्थित नॉर्थ ब्लॉक में…
CM Yogi

सीएम योगी ने चित्रकूट में लगाया पौधा, 3 ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित

Posted by - July 5, 2022 0
चित्रकूट: वन महोत्सव भारत सरकार द्वारा वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देने के लिए प्रति वर्ष 5 जुलाई को मनाया जाता है।…
cow dung pot

यूपी में पॉलीथिन की जगह लेंगे गाय के गोबर से बने गमले, प्लांटेशन के लिए 7000 गोशालाओं में होगा प्रोडक्शन

Posted by - January 7, 2026 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में योगी सरकार ने एक बड़ा और दूरगामी कदम उठाया…
UPPCL

विद्युत उपभोक्ताओं से सम्पर्क के लिए शुरू हुआ ‘फोन घुमाओ अभियान’

Posted by - September 1, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (UPPCL)  एवं सम्बन्धित वितरण निगम प्रदेश…
CM Yogi

सपा, बसपा और कांग्रेस का फेल इंजन जनता के पैसों पर डालता है डाका : सीएम योगी

Posted by - April 29, 2023 0
महराजगंज। पहले माफिया सीना तानकर चलता था और व्यापारी झुक कर। आज व्यापारी सीना तानकर चलता है और अपराधी सिर…