कोरोना टेस्ट लैब

भारत में कुल 1,290 कोरोना टेस्ट लैब तैयार : आईसीएमआर

900 0

 

नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश भर में  कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1,290 हो गयी है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाले लैब की सूची में छह लैब और जुड़ गये

आईसीएमआर ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाले लैब की सूची में छह लैब और जुड़ गये हैं। इनमें सरकारी लैब की संख्या 897 तथा निजी लैब की 393 है।

इस समय वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण लैब 653 (सरकारी: 399 , निजी: 254) है जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण लैब की संख्या 530 (सरकारी: 466, निजी: 64) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब 107 (सरकारी: 32, निजी: 75) हैं। इस दौरान सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब की संख्या में एक लैब कम हुआ है।

बोरिंग होम जिम से उदास सनी लियोनी बोलीं- इससे बेहतर कोविड -19 हो जाए

1,284 लैब ने 23 जुलाई को कोराेना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए 3,52,801 स्वाब की जांच

इन 1,284 लैब ने 23 जुलाई को कोराेना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए 3,52,801 स्वाब की जांच की। इस तरह अब तक कुल 1,54,28,170 नमूनों की जांच की जा चुकी है। बता दें कि छह माह पहले 23 जनवरी तक केवल पुणे की एक लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन अब देश भर के 1,290 लैब कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करने में लगातार जुटे हैं।

Related Post

CM Vishnudev Sai

विष्णु देव साय विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 57 हजार श्रमिकों को 49.43 करोड़ राशि का करेंगे वितरण

Posted by - September 15, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) के नेतृत्व में प्रदेश के श्रमिकों के हित में अनेक कल्याणकारी…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने चेन्नई रोड शो में किया प्रतिभाग

Posted by - October 26, 2023 0
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी दिसंबर माह में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर गुरुवार को चेन्नई में आयोजित रोड शो…

गणेश उत्सव के आखिरी दिन भावुक हुईं करीना की बुआ, शाहरुख ने सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

Posted by - September 13, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज ने अपने- अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना की गई थी। जिसमे शाहरुख…
गौतम गंभीर का महबूबा मुफ्ती निशाना

महबूबा देश के 130 करोड़ लोगों की सच्चाई को कब तक ब्लाक करतीं रहेंगी – गंभीर

Posted by - April 11, 2019 0
जम्मू। पूर्व क्रिकेटर बीजेपी में शामिल हुए गौतम गंभीर ने  जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती को फिर से…