OTS

उपभोक्ताओं को ओटीएस की छूट का लाभ लेने का कल अंतिम मौका

331 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना (OTS) के अंतर्गत छूट का लाभ लेने का कल 16 जनवरी को अंतिम मौका है, जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ओटीएस का लाभ नहीं लिया और अपनी विद्युत् समस्याओं का अब तक समाधान नहीं कराया, उनके लिए कल का दिन शेष और बचा है। ऐसे उपभोक्ता जल्द से जल्द अपनी विद्युत् समस्याओं का समाधान करा लें, इसके पश्चात जिन उपभोक्ताओं के विद्युत चोरी तथा विद्युत बिल बकाया के प्रकरण शेष रहेंगे, उन पर नियमतः कार्रवाई की जाएगी।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि 08 नवंबर, 2023 से उपभोक्ताओं के हित में एकमुश्त समाधान योजना कई चरणों में चलाई गई, OTS योजना का लाखों उपभोक्ताओं ने अब तक लाभ उठाया है, उपभोक्ताओं के हितों के दृष्टिगत जनप्रतिनिधियों और जनताजनार्दन की मांग पर OTS योजना की अवधि को 31 दिसंबर,2023 से बढ़ाकर 16 जनवरी 2024 तक की गई।

इस प्रकार यह योजना 70 दिनों तक प्रदेश में लागू रही, जिसका काफी उपभोक्ताओं ने लाभ लिया, अब योजना की बढ़ाई गई अवधि भी समाप्ति की ओर है, कल 16 जनवरी के बाद से यह योजना समाप्त हो जाएगी, इसके पश्चात ऐसे उपभोक्ताओं को जिनका अभी भी बिल बकाया है या विद्युत् चोरी के प्रकरण लंबित हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

OTS के बाद भी बकाया रहने पर बकायेदारों पर होगी कार्यवाही: एके शर्मा

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने बताया कि 14 जनवरी, 2024 तक OTS के अंतर्गत 5056 लाख उपभोक्ताओं ने छूट का लाभ लिया और अपनी विद्युत् समस्याओं का समाधान कराया। इससे विद्युत विभाग को 5436 करोड रुपए की राजस्व की प्राप्ति हुई, उपभोक्ताओं को भी 1795 करोड़ रूपए की छूट का लाभ मिला, इसमें विद्युत चोरी के मामले में 103 लाख उपभोक्ताओं ने लाभ लिया।

उन्होंने OTS योजना के शेष बचे अंतिम दिन में विद्युत कर्मियों को अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ देने के निर्देश दिए हैं तथा उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि वह ओटीएस योजना के तहत मिल रही छूट का जल्द से जल्द लाभ लेकर अपनी विद्युत् संबंधी समस्याओं का निदान करा लें, जिससे कि उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Related Post

CM Yogi

हमारी सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में 1.60 लाख से अधिक भर्तियां कींः मुख्यमंत्री

Posted by - December 17, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन शिक्षा क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए कार्यों…
CM Yogi worshiped in Kashi Vishwanath

6 साल में बाबा विश्वनाथ के दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगाई 100 बार हाजिरी

Posted by - March 18, 2023 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) में दर्शन पूजन किया। इसके…
Dushyant Chautala

राजनाथ सिंह से डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर की बात

Posted by - July 1, 2022 0
हरियाणा: दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने आज…