Dushyant Chautala

राजनाथ सिंह से डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर की बात

567 0

हरियाणा: दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने आज मुलाकात की है। इस दौरान दोनों नेताओं में काफी देर तक कुछ मुद्दों पर चर्चा की गई। दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने इस बैठक में युवाओं के हित में समय-समय पर ‘अग्निवीर योजना’ की समीक्षा करने और उनकी उच्च शिक्षा में सहयोग करने पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने हिसार में एयरो डिफेन्स हब विकसित करने की भी चर्चा चलाई| दुष्यंत चौटाला ने ट्वीट करते हुए इस बारे में जानकारी दी है।

चौटाला ने ट्वीट करते हुए लिखा – माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से मुलाकात हुई और इस मुलाकात में अग्निवीर योजना की युवाओं के हित में समय समय पर समीक्षा करने और उन्हें उच्च शिक्षा में सहयोग देने समेत कई विषयों पर चर्चा हुई। हिसार में एयरो डिफैंस हब विकसित करने पर भी चर्चा की गई है।

हाईकोर्ट ने मोहम्मद जुबैर की पुलिस रिमांड पर पुलिस को जारी किया नोटिस

आपको बतादें कि, अब ‘अग्निपथ योजना’ के जरिये सेना में भर्ती की जाएगी। इस योजना के तहत चार साल की नौकरी का प्रावधान है। हालांकि, चार साल की नौकरी के बाद सेनाओं में जरुरत के अनुसार 25% प्रतिभाशाली जवानों को रेगुलर भर्ती किया जाएगा। इसके साथ ही चार साल की नौकरी करने के बाद जो 75% जवान रिटायर हो जायेंगे उनके लिए अन्य सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता का प्रावधान रखा गया है।

IND vs ENG: पुजारा का खराब प्रदर्शन जारी, 9 पारियों में…

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी की दो टूक- आमजन के कार्यों में अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं

Posted by - June 6, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद गुरुवार को फिर से ‘जनता दर्शन’…
CM Yogi

जल जीवन मिशन के तहत खोदी गईं सड़कों और गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश

Posted by - May 2, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जल जीवन मिशन के तहत खुदाई…
CM Bhajanlal Sharma

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी संवर्ग के सेवा नियमों की खुली राह

Posted by - June 15, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने भर्ती प्रक्रियाओं को सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के लिए राजस्थान कर्मचारी…