abhishek banerjee

एंबुलेंस देखकर बोले अभिषेक बनर्जी- रास्ता दीजिए, हम दिलीप घोष नहीं

666 0

डायमंड हार्बर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(Mamta Banerjee) के भतीजे अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) के रोड शो में एक ऐसी घटना हुई कि चर्चा का विषय बन गई है। सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) अपने निर्वाचन क्षेत्र में दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में रोड शो निकाल रहे थे, तभी एक एंबुलेंस आई। जैसे ही अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee)को एंबुलेंस दिखी उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि वे एंबुलेंस के जाने के लिए रास्ता बनाएं।

अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) अपने निर्वाचन क्षेत्र में दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में रोड शो निकाल रहे थे, तभी एक एंबुलेंस आई। जैसे ही अभिषेक बनर्जी को एंबुलेंस दिखी उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि वे एंबुलेंस के जाने के लिए रास्ता बनाएं। जैसे ही ये एंबुलेंस गई तभी उसके कुछ मिनट बाद ही एक और एंबुलेंस आ गई। अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने समझदारी दिखाते हुए दूसरी एंबुलेंस को भी रास्ता देने के लिए अपने समर्थकों से गुजारिश की। इसके बाद उन्होंने कहा कि ये अंतर है TMC और भाजपा में।

  • अभिषेक बनर्जी के रोड शो के वक्त आईं दो एंबुलेंस
  • दोनों एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए बनाया गया रास्ता
  • अभिषेक बनर्जी बोले-हम दिलीप बनर्जी की तरह नहीं

पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण का मतदान होने जा रहा है। उससे पहले शुक्रवार को अभिषेक बनर्जी रोड शो निकाल रहे थे। उन्होंने देखा कि एक एंबुलेंस आ रही है। इस पर अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee)बोले ‘एंबुलेंस को आने दीजिए, रास्ता बनाइए, भीड़ मत करिए। नहीं तो किसी को नुकसान हो जाएगा।’

इसके बाद अभिषेक(Abhishek Banerjee) को एक और एंबुलेंस दिखी, जिस पर उन्होंने कहा ‘ये किसकी एंबुलेंस है, इसे रास्ता दीजिए. एंबुलेंस को निकलने दीजिए, आपको थोड़ी परेशानी होगी लेकिन कृपया करके थोड़ा एडजस्ट कर लीजिए।’ इसके बाद उन्होंने कहा ‘ये भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच अंतर है. हम दिलीप घोष की तरह नहीं जिन्होंने अपना भाषण जारी रखने के लिए एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया था।’

आपको बता दें कि जिस घटना का जिक्र अभिषेक बनर्जी ने किया था.।वो पिछले साल जनवरी महीने की है जब बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष नादिया जिले के कृष्णनगर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। तभी एक एंबुलेंस आ गई जिसे दिलीप घोष ने वापस दूसरे मार्ग से ले जाने के लिए कह दिया। जब इस बात की खबर सोशल मीडिया पर आई तो बहुत लोगों ने दिलीप घोष की आलोचना की।

Related Post

गैंगस्टरों की ज़मानत ठुकराने वाले जज को ऑटो ने मारी टक्कर, दिख रहा साजिशन मर्डर का एंगल

Posted by - July 29, 2021 0
झारखंडके धनबाद में जिला एवं अतिरिक्त न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत ने अब दिलचस्प मोड़ ले लिया है, CCTV में…
मलिहाबाद में समाधान दिवस में आईं 84 शिकायतें

मलिहाबाद में समाधान दिवस में आईं 84 शिकायतें

Posted by - March 16, 2021 0
मंगलवार को मलिहाबाद तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। जिसमें मलिहाबाद…
CM Yogi

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता का रखा जाए ध्यान- सीएम योगी

Posted by - March 14, 2026 0
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को सहारनपुर जनपद में मां शाकुंभरी देवी सिद्धपीठ मंदिर पहुंचे और निर्माणाधीन पर्यटन…
तब्लीगी जमात से जुड़े 960 विदेशी ब्लैक लिस्ट

तब्लीगी जमात से जुड़े 960 विदेशियों को किया ब्लैक लिस्ट, भारतीय वीजा भी रद्द

Posted by - April 2, 2020 0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने पर्यटक वीजा पर तब्लीगी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण 960 विदेशियों को ब्लैक…
Kashi Vishwanath

काशी के पर्यटन में रिकार्ड वृद्धि, वर्ष 2025 में पहुंचे 7 करोड़ 26 लाख श्रद्धालु, जिसमें 80 फीसदी युवा

Posted by - January 2, 2026 0
वाराणसी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन ने वाराणसी को न केवल आध्यात्मिक नगरी के रूप…