CM Rawat

घरों में गूंजें फूलदेई छम्मा देई, मुख्यमंत्री के घर भी पहुंचे बच्चे

1132 0
देहरादून । फूलदेई त्योहार आज है. देवभूमि में फूलदेई पर्व की खास मान्यता है, जहां कुमाऊं में इसे फूलदेई के रूप में मनाया जाता है। वहीं, गढ़वाल में फूल संक्राति के रूप में मनाया जाता है। ये उत्तराखंड के बाल पर्व के रुप में मनाया जाता है।

 बसंत ऋतु के स्वागत में मनाए जाने वाले पारंपरिक त्योहार फूलदेई का रंग चढ़ने लगा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) ने भी रविवार सुबह को भागीरथीपुरम स्थित अपने आवास पर बच्चों के साथ प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले लोक पर्व फूलदेई मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री (Tirath Singh Rawat) ने प्रदेशवासियों को फूलदेई त्यौहार की शुभकमाएं देते हुए कहा कि बसंत ऋतु का यह पावन पर्व हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लाए। ऐसी ईश्वर से मंगल कामना करता हूं।

रविवार से शुरू हुआ फूलदेई का त्योहार उत्तराखंडी समाज के लिए विशेष पारंपरिक महत्व रखता है। चैत की संक्रांति यानि फूल संक्रांति से शुरू होकर इस पूरे महीने घरों की देहरी पर फूल डाले जाते हैं। इसी को गढ़वाल में फूल संग्राद और कुमाऊं में फूलदेई पर्व कहा जाता है, जबकि, फूल डालने वाले बच्चों को फुलारी कहते हैं, इस खास मौके पर फूलदेई, छम्मा देई, दैणी द्वार, भर भकार… जैसे लोक गीत सुनने को मिलते हैं। इन बच्चों को स्थानीय लोग चावल, गुड़ और रुपये भी भेंट करते है।

उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने भी फूलदेई त्योहार की शुभकानाएं दी। साथ ही देश-विदेश में रहे प्रवासियों से फूलदेई त्योहार मनाने की अपील की है।

Related Post

Dr. R. Rajesh Kumar

आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता – डॉ. आर. राजेश कुमार

Posted by - February 19, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद ने शहरी विकास को नई दिशा देने…
District administration is committed to providing education security to every daughter: Savin Basnal

डीएम से मिली थी बालिकाएं, ऑन द स्पॉट स्कूल में दाखिल; चौथी बड़ी बहन को जोड़ा रोजगारपरक प्रशिक्षण

Posted by - September 2, 2025 0
देहरादून: जिला प्रशासन द्वारा असहाय व्यथित भटकते जीवन में उम्मीद एवं आशा व शिक्षा की किरण दिखाने का कार्य निरंतर…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य शुभारंभ

Posted by - March 19, 2026 0
हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास पर सूचना एवं लोक…
Savin Bansal

डीएम के सख्त निर्देश; जलभराव की शिकायतों को हल्के में न लें अधिकारीः

Posted by - June 26, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने अमित ग्राम…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने कार गार्बेज इको फ्रेंडली बैग वितरण अभियान का किया शुभारंभ

Posted by - September 27, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा के तहत कार…