बागी 3

‘बागी 3’ में टाइगर श्रॉफ व दिशा पाटनी करते दिखे जबरदस्त डांस, सामने आई ये तस्वीर

1007 0

नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘बागी 3’ के गाने और ट्रेलर दोनों ही फैंस को खूब पसंद आए। अब फिल्म का एक नया गाना रिलीज होने वाला है। जल्द ही फिल्म का नया गाना ‘डू यू लव मी’ रिलीज होने वाला है। इस गाने में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी साथ में डांस करने नजर आएंगे।

डू यू लव मी से दिशा पाटनी का सिज़लिंग लुक रिलीज़ कर दिया

‘बागी 3’ के ‘दस बहाने 2.0’ और ‘भंकस’ जैसे चार्टबस्टर गानों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, अब निर्माताओं ने आगामी गीत ‘डू यू लव मी’ से दिशा पाटनी का सिज़लिंग लुक रिलीज़ कर दिया है, जिसे देखने के बाद अब हम गाने की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- विपक्ष को राम के नाम पर लगता है करंट 

डू यू लव मी गाना लोगों को झूमने पर मजबूर कर देगा

दिशा ने अपने इस गाने के बारे में बात करते हुए कहा कि यह एक ऐसा गाना है, जो निश्चित रूप से आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। जब मैंने पहली बार इसे सुना, तो मैं उत्साहित महसूस कर रही थी। मैंने पहले कभी डांस की इस विशिष्ट शैली पर हाथ नहीं आज़माया है। यह चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मैंने इसकी शूटिंग के दौरान खूब एन्जॉय किया था। इसे अच्छी तरह से शूट किया है, और अहमद ने सुनिश्चित किया कि मैं सर्वश्रेष्ठ दिखूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे। दिशा पाटनी ने डांस की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘ओन द डांस फ्लोर एंड गेट रेडी टू मूव।’

https://www.instagram.com/p/B9BFuYgg-7D/?utm_source=ig_web_copy_link

‘डू यू लव मी’ तनिष्क बागची द्वारा रचित है और निखिता गांधी ने इसे अपनी आवाज़ दी है। यह ट्रैक ब्रिटिश रिकॉर्ड निर्माता ट्रॉयबॉय के डू यू का रीमेक है। इस गाने में हुक लाइन के अलावा बाकी सभी छंद हिंदी में होंगे।

बागी 3 छह मार्च को होगी रिलीज

“बागी 3” इस साल 6 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसमें टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित है।

Related Post

फिल्म 'मिमी'

फिल्म ‘मिमी’ के लिए कृति सेनन ने बढ़ाया 15 किलो वजन, शेयर की फोटो

Posted by - February 9, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिमी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कृति…
Karthik Aryan

कार्तिक बोले-शाहरुख से मेरी कोई तुलना नहीं, लेकिन ऐसी तारीफ सम्मान की बात

Posted by - February 12, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘लव आजकल’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। बता दें कि फिल्म…
Mumbai Police

मुंबई पुलिस की मीडिया कर्मियों को बड़ी चेतावनी, ऐसा किया तो जब्त होगी गाड़ी

Posted by - September 27, 2020 0
मुंबई। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने शनिवार को मीडिया कर्मियों को बड़ी चेतावनी है। पुलिस ने आगाह कि वे एक्टर…
वैभव कृष्ण के निलंबन पर बोले मुख्य सचिव

वैभव कृष्ण के निलंबन पर बोले मुख्य सचिव, नैतिक मूल्यों की अवहेलना करने वालों को मिलेगा दंड

Posted by - January 10, 2020 0
लखनऊ। नोएडा के सस्पेंड एसएसपी वैभव कृष्ण के लेटर बम के बाद यूपी का पूरा प्रशासन सहम गया है। वैभव…