elections

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में फैली दहशत, पोलिंग बूथ पर फायरिंग

516 0

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिला सहित कई जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Three-tier panchayat elections) हो रहे है। चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में शुक्रवार को भिंड जिले के नई गढ़ी पोलिंग बूथ (Polling booth) के बाहर फायरिंग होने से हड़कंप मच गया हैं। हालात पर काबू करने के लिए पुलिसबल मौके पर रवाना हो गई है। भिंड में ही जिला पंचायत वॉर्ड 6 के उम्मीदवार के पति को पुलिस ने नजर बन्द कर दिया।

सर्किट हाउस में प्रत्याशी मिथलेश कुशवाह के पति बीजेपी के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा को नजर बंद किया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रदेश भर में 23,967 मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं। दूसरे चरण में 47 जिलों की 106 जनपद पंचायतों की 7655 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में एक करोड़ 31 लाख 44 हजार 27 मतदाता हैं जो अपने नेता चुनेंगे।

आज से शुरू जगन्नाथ रथ यात्रा, उपराष्ट्रपति ने दी बधाई

आपको बता दें, इनमें 3580 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं, जिनपर कड़ी नजर बनाई रखी है। संवेदनशील मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। यहां मोबाइल पार्टियां भी सक्रिय रहेंगी। 47 जिलों में 49,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इस बार भी अगर निर्वाचन कार्य में बाधा पहुंचाई जाती है तो चिन्हित व्यक्तियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दुबई से पति का आया फोन, पत्नी को दिया तीन तलाक

Related Post

CM Yogi planted a tree at Guru Gorakhnath College.

सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में किया पौधरोपण

Posted by - February 8, 2026 0
पौड़ी गढ़वाल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन गुरु गोरखनाथ राजकीय…
Cabinet meeting held under the chairmanship of CM Vishnu Dev Sai

आदिवासी क्षेत्र का हित, नवा रायपुर में आईटी उद्योग…. साय कैबिनेट के दो बड़े फैसले

Posted by - August 19, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक…
CM Dhami paid tribute to Major Dhyanchanda

अब अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा आयोजन के लिए तैयार हैं उत्तराखंड: मुख्यमंत्री

Posted by - August 29, 2025 0
शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर बहुउद्देश्यी क्रीड़ा हाल परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025,…