ISIS के तीन आतंकी गिरफ्तार

ISIS के तीन आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी

775 0

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को गुरुवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आईएसआईएस के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने इन तीनों आतंकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है कि आखिर किस कारण यह दिल्‍ली में प्रवेश किए हैं।

दिल्ली के वजीराबाद इलाके में पुलिस ने की गिरफ्तारी

गुरुवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली के वजीराबाद इलाके में पुलिस ने गिरफ्तारी की है। उनसे पास से पिस्टल और कारतूस मिले हैं। बता दें कि दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव के लिए तारीख की घोषणा हो चुकी है। वहीं दिल्‍ली में पिछले कई दिनों से सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

छपाक की ट्विटर पर धूम : जानें कौन है दीपिका के साथ, कौन खिलाफ ? 

बुधवार को भी जामा जस्‍जिद के पास बड़ी संख्‍या में लोग रात को जमा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्‍या में महिला और बच्‍चे शामिल थे। दिल्‍ली पुलिस के लिए इन सभी प्रदर्शन से निपटना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है ऐसे में आतंकी ऐसे ही मौके की तलाश में रहते हैं जब दिल्‍ली में आतंकी हमला किया जा सके।

इससे पहले 25 नवंबर को दिल्‍ली पुलिस ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस के साथ तीन आतंकियों को किया था गिरफ्तार 

बता दें कि इससे पहले 25 नवंबर को दिल्‍ली पुलिस ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस के साथ तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तार लोग आईएसआईएस माड्यूल के सदस्‍य थे, जो दिल्ली के अलावा असम सहित कई राज्यों में धमाका करने की तैयारी में थे। इसके बाद दिल्‍ली पुलिस स्‍पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने इसके बारे में खुलासा करते हुए बताया किदिल्‍ली दहलाने की बड़ी साजिश  को नाकाम कर दिया गया है। आईईडी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सूचना एजेंसियां भी हुईं चौकस

इधर गुरुवार को भी हुई गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस महकमे में हड़कप मच गया है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं है। सुरक्षा एजेंसी राजधानी में इस सूचना के बाद से चौकस हो गई हैं।

Related Post

ASSAM Politics

मतगणना से पहले प्रत्याशियों को बचाने में जुटी कांग्रेस, सभी प्रत्याशियों को लाया गया जयपुर

Posted by - April 9, 2021 0
जयपुर। असम में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस प्रत्याशियों को जयपुर लाया गया है। बताया जा रहा…
CM Yogi

विदेशी आक्रांताओं को अपना आका मानने वालों के लिए भारत में कोई जगह नहीं: सीएम योगी

Posted by - September 13, 2023 0
इंदौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं को अपना आका मानने वालों के लिए भारत में…
अखिलेश यादव

‘प्रधानजी देशवासियों का भरोसा खोकर दल-बदल के अनैतिक भरोसे तक सिमटे’ -अखिलेश

Posted by - April 30, 2019 0
लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए पीएम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘प्रधान जी…

पंजाब मेरे काम और विजन की पहचान सिर्फ AAP ने पहचाना, सिद्धू के इस बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

Posted by - July 13, 2021 0
पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ा हुआ है, कांग्रेस के भीतर नवजोत सिंंह सिद्धू एवं कैप्टन अमरिंदर…