swati singh

कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले मंदिर जाने का कर रहे ढोंग : स्वाती सिंह

572 0

लखनऊ। यह भाजपा की सांस्कृतिक जीत ही है कि कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले आज भगवान परशुराम की मूर्ति के अनावरण करने जा रहे हैं। मंदिर जाने का ढोंग कर रहे हैं। कोई जनेऊ दिखाता है तो कोई संगम स्नान करने चला जाता है। छद्म रूप से जनता के सामने खुद को पुजारी साबित करने में जुटे हुए हैं लेकिन जनता जानती है।

अत्याचारियों, अपराधियों की मदद करने वालों का वह साथ नहीं दे सकती। यह बातें सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक व राज्य सरकार में मंत्री स्वाती सिंह (swati singh) ने कही।

वह अपने विधानसभा के गोदौली सहित कई क्षेत्रों में दौरा करने के दौरान लोगों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं, गरीबों, वंचित, व्यापारी सबके लिए काम किया है।

अब बहन-बेटियों के लिए कोई खतरा नहीं बन सकता : सीएम योगी

कोरोना काल में एक-एक जिन्दगी को बचाने के लिए सरकार ने हर कदम उठाये। एक तरफ महामारी में जहां पूरा विश्व कराह रहा था। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हम हर एक जान को बचाने का प्रयास करते हुए भी प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रहे थे। यही कारण है कि कभी बीमारू राज्यों में गिना जाने वाला यह प्रदेश आज आर्थिक रूप से संपन्न हो गया है। यहां क्राइम कम होने से उद्योग जगत यहां आ रहा है।

स्वाती सिंह ने कहा कि हमारे लिए हमारा विधानसभा एक परिवार है। मैंने कभी यहां के लोगों को वोट बैंक नहीं मानी। आप सभी के हर सुख-दुख में साथ रही। आपकी सेवा के लिए कल, आज और कल भी तत्पर रहूंगी।

Related Post

प्रधानमंत्री ने हाफिज का पाकिस्तान की राजनीति से जुड़ना बताया चिंताजनक

Posted by - November 14, 2018 0
सिंगापुर। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को आसियान समिट में हिस्सा लेने सिंगापुर पहुंचे वहां उन्होंने अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस से…

सीएम योगी आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित करेंगे स्मार्ट फोन

Posted by - September 28, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन और इन्फैन्टोमीटर वितरित करेंगे। प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को…
CM Yogi

सीएम बोले, हमारी सरकार ने साहूकारों के कर्ज से पटरी व्यवसायियों को दिलायी मुक्ति

Posted by - October 19, 2023 0
अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पिछले साढ़े नौ वर्षों में परिवर्तन और विकास की नई ऊंचाइयों को…