डीजीपी

यूपी में हिंसा करने वाले नहीं बख्शे जाएगें, होगी कड़ी कार्रवाई : डीजीपी ओपी सिंह

762 0

लखनऊ। संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में शनिवार को यूपी में हुई हिंसा पर डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। डीजीपी ने कहा कि हिंसा में बाहरी लोगों का हाथ है। उन्होंने आशंका जताई कि हिंसा में एनजीओ और राजनीतिक लोग भी शामिल हो सकते हैं। सिंह ने कहा कि हम किसी को नहीं बख्शेंगे, क्योंकि उन्होंने हिंसा की है, लेकिन हम किसी निर्दोष को गिरफ्तार नहीं करेंगे।

दिशा पाटनी की ये बिकिनी फोटो देख भड़के लोग, कही भद्दी बातें 

डीजीपी ने कहा कि पुलिस सतर्क है और गश्त कर रही है। लोगों से अपील की गयी है कि वे शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें। जहां भी मामले दर्ज हुए हैं, वहां का स्थानीय पुलिस प्रशासन गिरफ्तारियां कर रहा है। किसी निर्दोष को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। पूरी छानबीन के बाद ही गिरफ्तारी होगी।

लखनऊ में 218 लोगों गिरफ्तार

डीजीपी ने बताया कि लखनऊ में 218 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा में बाहरी लोगों का हाथ है। उन्होंने कहा कि विवेचना जारी है, टीमें बनायी गयी हैं, जो सभी पहलुओं से जांच कर रही है। उन्होंने इस हिंसा में एनजीओ और राजनीतिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है।

शहर छोड़कर भाग गये अराजक तत्वों पर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

इंटरनेट बंद करने किए जाने के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि जहां स्थानीय प्रशासन ने उचित समझा, उन जगहों पर इंटरनेट सेवा बंद की गई है। इस बीच, लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि 218 लोगों को जेल भेजा गया है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि अराजक तत्व शहर छोड़कर भाग गये हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भीड़ को भड़काकर एकत्र किया है, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Post

Rajnath Singh

रक्षा मंत्री ने औली मिलिट्री स्टेशन में ‘शस्त्र पूजा’ की, सैनिकों के साथ मनाया दशहरा

Posted by - October 5, 2022 0
चमोली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने बुधवार को सुबह चमोली (उत्तराखंड) के औली मिलिट्री स्टेशन में ‘शस्त्र पूजा’ की…
Anandi Ben

राम मन्दिर की स्थापना भारत के सांस्कृतिक गौरव की पुनर्प्रतिष्ठा : राज्यपाल

Posted by - February 2, 2024 0
लखनऊ । राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ( Anandi Ben) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान मंडल के दोनों सदनों को संबोधित…
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर धाम के प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ

Posted by - July 16, 2024 0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को जागेश्वर धाम में एक महीने तक चलने वाले श्रावणी मेले…