CM Dhami

सनातन संस्कृति से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम धामी

317 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सोमवार को कहा कि उत्तराखंड की सनातन संस्कृति से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने यह बात एक कार्यक्रम में कही।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  (CM Dhami) ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की सनातन संस्कृति से खिलवाड़ करने वालों को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पुरोला की घटना जनमानस की स्वाभाविक प्रतिक्रिया थी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का एक सनातन स्वरूप रहा है, ये देवभूमि है, कुछ लोग यहां की संस्कृति पर हमले करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से सरकारी जमीनों पर कब्जे कर रहे हैं। जब ऐसी रिपोर्ट्स हमारे पास आई तो हमने एक अभियान शुरू किया और अकेले वन विभाग की ढाई हजार एकड़ जमीन खाली करवा दी गयी है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जारी है। करीब तीन हजार हेक्टेयर जमीन और चिन्हित की गई है, जिसे खाली करवाया जायेगा।

मुख्यमंत्री धामी  (CM Dhami) ने कहा कि चार मैदानी जिलों में नदियों के किनारे, नहरों के किनारे, ग्राम सभा, जहां-जहां सरकारी जमीन मिली वहां बाहर से लोग आकर बसने लगे, जिन्हें हटना होगा। हमने उन्हें तीन महीने पहले बोल दिया था कि सरकारी जमीन के कब्जों को खुद छोड़ दें, नही तो हम खाली करवाएंगे और ये अभियान जारी है और तब तक जारी रहेगा जब तक एक फुट जगह भी कब्जे में रहेगी।

मुख्य सचिव ने ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिए जाने हेतु स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए

लव जिहाद को लेकर मुख्यमंत्री  (CM Dhami) ने कहा कि नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर धर्मतांतरण के लिए दबाव डालने की हरकत करना, नाम बदलकर फेक आईडी बनाकर आप हरकत करोगे तो प्रतिक्रिया होगी। राज्य में सख्त धर्मांतरण कानून है। उत्तराखंड की सनातन संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने वालों को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्हाें ने यह भी कहा कि किसी को कानून हाथ में लेने की जरूरत नहीं है, उसके लिए सरकार है।

Related Post

Urmila Matondkar

उर्मिला मातोंडकर बनीं शिवसैनिक, उद्धव ठाकरे ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Posted by - December 1, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar)  महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना का मंगलवार को दामन थाम लिया है। उन्होंने…

देश में कोरोना मामलों में आई कमी, 24 घंटे में मिले 14,313 नए केस, 181 की मौत

Posted by - October 12, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की स्थिति में काफी सुधार आ रहा है। नए मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज…

ओबीसी विधेयक के मंजूरी मिलने के साथ राज्यो को मिली सूची बनाने की शक्ति

Posted by - August 11, 2021 0
राज्यसभा में संविधान (127वां संशोधन) विधेयक 2021 बुधवार को पारित हो गया। यह विधेयक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की…
Vice President Venkayya Naidu

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सपरिवार भगवान वेंकटेश्वर के किए दर्शन

Posted by - March 5, 2021 0
चित्तूर । उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Vice President Venkayya Naidu) ने सपरिवार भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। उपराष्ट्रपति ने देश…