इन्टरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है हार्दिक पंड्या के बेटे अगस्त्य की ये क्यूट फोटो

1117 0

मनोरंजन डेस्क.   क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इस वक़्त यूएई में चल रहे आईपीएल 2020 में बिजी है. वहीं पत्नी नताशा स्तांकोविक बेटे अगस्त्य के साथ घर पर ही समय बिता रहीं है. बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर अगस्त्य की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हार्दिक और नताशा का बेटा अगस्त्य अब तीन महीने का हो चुका है इसकी जानकारी नताशा ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये दी.

मुकेश खन्ना ने महिलाओं के बाहर निकलकर काम करने पर दिया ये विवादित बयान!

अगस्त्य का जन्म 30 जुलाई 2020 को हुआ था और आज वो पुरे तीन महीने के हो चुके हैं. इस मौके पर नताशा ने बेटे के साथ अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में छोटे से अगस्त्य बेहद क्यूट लग रहे हैं, तो वहीं, मॉम नताशा ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं.

इस मौके को नताशा ने एक प्यारे से केक के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. इस पोस्ट के साथ में नताशा ने कैप्शन में लिखा- ‘हम तुम्हें याद कर रहे हैं हार्दिक पांड्या’.

इसके जवाब में हार्दिक पांड्या ने भी लिखा कि, ‘मैं भी तुम दोनों को बहुत याद कर रहा हूं’.

हाल ही में नताशा टीवी पर मैच देखते हुए और हार्दिक के लिए चीयर करते फोटो शेयर किया था जिसमें उनके बेटे अगस्त्य भी मुंबई इंडियन्स की जर्सी में नजर आए थे.

इससे पहले नताशा ने अगस्त्य के साथ एक वीडियो साझा किया था जिसमें वो उसके साथ मस्ती करती नजर आईं थी. वीडियो में अगस्त्य बार-बार नताशा की नाक पकड़ने की कोशिश कर रहे थे.

2020 की शुरुआत में हार्दिक ने दुबई में नताशा को प्रपोज किया था और अंगूठी पहनाकर सगाई की थी.

 

 

 

 

 

 

Related Post

‘वॉर’ के आगे कमजोर पड़ी प्रियंका की फिल्म, जानें ‘द स्काई इज पिंक’ का कलेक्शन

Posted by - October 12, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। ‘वॉर’ की सीधी टक्कर देने के लिये शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से…

एक दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे राष्ट्रपति,पूजा- अर्चना के बाद करेंगे ये काम

Posted by - January 17, 2019 0
इलाहबाद। राष्ट्रपति रामनाथ नाथ कोविंद आज यानि गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंच गए है राष्ट्रपति पूजा अर्चना…

साउथ एक्टर विजय के कार टैक्स का विरोध करने पर HC ने लगाया 1 लाख का जुर्माना

Posted by - July 15, 2021 0
जोसेफ विजय चंद्रशेखर, जिन्हें विजय के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेता, नर्तक, पार्श्व गायक और परोपकारी व्यक्ति…