पेट और जांघ की चर्बी को हटाएं

पेट और जांघ की चर्बी को हटाएंगे ये तीन योगासन, चेहरे पर भी करेगा ग्लो

1159 0

नई दिल्ली। वर्तमान लाइफस्टाइल में लोग काफी हद तक तकनीक पर निर्भर हैं। इसकी वजह से रोजमर्रा के कामकाज में शारीरिक श्रम की जरूरत कम होने से लोगों को सेहत से जुड़ी कई तरह की परेशानियों ये जूझ रहे हैं। मोटापा भी इन्हीं परेशानियों में से एक है। असंतुलित वजन केवल सौंदर्य की दृष्टि से ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक है। हालांकि कुछ योगासनों के नियमित अभ्यास से आप अपने आप को फिट रख सकते हैं। आइए बताते हैं कि पेट और जांघ की चर्बी को कम करने के लिए आप किस तरह के योगासनों की मदद ले सकते हैं।

सक्रिय रहने के लिए करें नौकासन

नौकासन का अभ्यास करने के लिए सीधा लेट जाएं। अब अपने कंधे और सिर को ऊपर उठा लें। इसके बाद अपने पैरों को सीधा उठा लें। ध्यान रहे कि आपके हाथ, पैर और कंधे समांतर में हों। सांस छोड़ते हुए उसी अवस्था में वापस आएं। इस आसन को 2 से 3 बार दोहराएं। यह आसन आपका वजन घटाकर शरीर को फुर्तीला बनाता है। इससे श्वसन तंत्र भी मजबूत होता है।

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा, तो उसकी सरकार करेगी वसूली : सीएम योगी 
शरीर को सुडौल बनाने के लिए भुजंगासान

भुजंगासान के अभ्यास के लिए पेट के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को छाती के बगल में रखें। अब सांस लेते हुए धीरे-धीरे शरीर को ऊपर उठाएं। इस दौरान आपका शरीर केवल नाभि तक ही उठना चाहिए। इसके बाद सामान्य सांस के साथ पहले की अवस्था में वापस लेट जाएं। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं। इस आसन के अभ्यास से पेट के आसपास जमे फैट कम होते हैं जिससे शरीर सुडौल और आकर्षक बनता है।

उष्ट्रासन से बनाए कमर को बनाए लचीला

उष्ट्रासन का अभ्यास करने के लिए अपने पैरों को लंबाई में फैलाकर बैठें। अब अपने दाएं पैर के घुटने को मोड़ते हुए, एड़ी को नितंब के पास रखें। ठीक इसी तरह बाएं पैर को मोड़ते हुए बाएं साइड के नितंब के पास रखें। अब घुटने के बल खड़े हो जाएं। ध्यान रहे कि दोनों घुटने और पैरों के पंजे समान दूरी पर खुले हों। अब लंबी सांस लें और सांस छोड़ते हुए कमर के ऊपरी हिस्से को पीछे की ओर ले जाएं और दाएं हथेली से दाएं एड़ी को बाएं हथेली से बाएं एड़ी को पकड़ने की कोशिश करें। इस बात का ध्यान रखें कि पीछे झुकते समय गर्दन को झटका न लगे.।इस आसन को करीब 3 से 4 बार दोहराएं।

Related Post

JAVDEKAR

महाराष्ट्र मामले पर हंगामे के बाद राज्यसभा स्थगित, जावड़ेकर बोले- गृह मंंत्री कर रहे वसूली, पूरे देश ने देखा

Posted by - March 22, 2021 0
नई दिल्ली । देश की संसद में सोमवार को महाराष्ट्र में 100 करोड़ की वसूली का मुद्दा गूंजा। संसद के…
वेडिंग

वेडिंग वाले दिन न हो कोई गड़बड़ इसलिए खूबसूरत दिखने के लिए जरूर देख लें ये टिप्स

Posted by - January 8, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क। महिलाएं अक्सर वेडिंग पार्टी में जाने के लिए काफी दिनों पहले से ही अपनी तैयारी में जुट जाती…
communicable disease

प्रदेश में एक से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Posted by - September 13, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर प्रदेश में 1 से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण…