MCD

नहीं होंगे MCD चुनाव, तीनों न‍िगम हुईं एक, अध‍िसूचना जारी

547 0

नई दिल्ली: दिल्ली की तीनों नगर निगमों (MCD) को एकीकृत करने के लिए दिल्ली नगर निगम अधिनियम (संशोधन) 2022 को राष्‍ट्रपत‍ि (President) रामनाथ कोविन्द (Ramnath Kovind) ने मंजूरी दे दी है। मंजूरी के बाद अब केंद्रीय कानून और न्‍याय मंत्रालय (Ministry of Law and Justice) (व‍िध‍ि व‍िभाग) (Law Department) की ओर से अध‍िसूच‍ित कर द‍िया है।

कानून मंत्रालय की सेक्रेटरी डॉ. रीता वशिष्ठ ने इस संबंध में गजट नोट‍िफ‍िकेशन जारी किया है। बीते 18 अप्रैल को जारी किए गए इस गजट नोट‍िफ‍िकेशन के बाद अब तीनों द‍िल्‍ली नगर न‍िगमों नार्थ, साउथ और ईस्‍ट को द‍िल्‍ली नगर न‍िगम के रूप में जाना जाएगा। इसके बाद द‍िल्‍ली नगर न‍िगम के संभाव‍ित चुनावों पर फ‍िलहाल ब्रेक लग गई है।

यह भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग, वित्तीय आतंक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है: FM

आपको बता दें कि हाल ही में संपन्‍न हुए संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा में दिल्ली नगर निगम अधिनियम (संशोधन) 2022 संबंधी ब‍िल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पेश क‍िया था। इसको दोनों सदनों से मंजूरी म‍िल गई थी और संशोधन बिल को कानून बनाने के ल‍िए मंजूरी के ल‍िए राष्‍ट्रपत‍ि को भेजा गया था, ज‍िसको अब मंजूरी दे दी गई है। अब तीनों न‍िगमों को एक करने संबंधी कानून लागू हो गया है। अब इससे जुड़ी सभी जरूरी कार्रवाई की जा सकेंगी, इस कानून के लागू होने के बाद अब तीन नहीं, एक न‍िगम हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: भारत पहुंचे WHO प्रमुख, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

 

 

Related Post

क्लीन हैण्ड जेल

CSIR-NBRI ने हर्बल सैनिटाइजर ‘क्लीन हैण्ड जेल’ की प्रौद्योगिकी हस्तांतरित की

Posted by - March 21, 2020 0
लखनऊ। CSIR-NBRI ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के तरफ से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सीएसआईआर एरोमा मिशन के तहत कोरोना वायरस…
Siddhivinayak Temple

सिद्धिविनायक मंदिर : एक मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही मिलेगा दर्शन

Posted by - February 26, 2021 0
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसको देखते हुए अब मुंबई स्थित प्रसिद्ध…
Athar Parvez

अतहर परवेज संग रिटायर SI गिरफ्तार, मार्शल आर्ट के नाम पर देते थे आतंकी ट्रेनिंग

Posted by - July 14, 2022 0
पटना: बिहार में पटना पुलिस ने कार्रवाई करके बड़ी सफलता हासिल की है। बीते बुधवार को फुलवारी शरीफ से आतंकी…
DGP

यूपी : तीन आईपीएस अफसरों का तबादला, देवेंद्र सिंह महानिदेशक अभिसूचना बने

Posted by - February 15, 2020 0
लखनऊ। यूपी में शनिवार को तीन आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। आईपीएस देवेंद्र सिंह चौहान को महानिदेशक अभिसूचना…