Piyush Goyal

निजी क्षेत्र की ट्रेनें चलने में नहीं होगा रेलवे का कोई नुकसान : पीयूष गोयल

1623 0

नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने शुक्रवार को राज्य सभा में ट्रेन की पटरियों पर निजी कंपनियों की ट्रेनें चलाने की वकालत की है। राज्य सभा में प्रश्न काल के दौरान कहा कि इससे अच्छी, आधुनिक और तेज गति के ट्रेनों का संचालन हो सकेगा।

श्री गोयल ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि जिस तरह सड़कों पर किसी का भी वाहन चल सकता है, उसी तरह रेलवे पटरी पर किसी निजी कंपनी की ट्रेन चले तो कोई नुकसान नहीं है। इससे देश में अति आधुनिक ट्रेनें आयेंगी। तेज गति की ट्रेन चलेंगी, जिससे व्यापार बढ़ेगा और रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध होंगे।

गौरैया को हम सब मिलकर बचाएंगे, जनता ने ली शपथ

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि रेलवे क्षेत्र विशेष को ध्यान में रखकर कोई योजना नहीं बनाती बल्कि पूरे देश में बेहतर रेल सुविधायें प्रदान करने के निरन्तर प्रयास किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से रेलवे की योजनाओं को पूरा करने में बहुत सहयोग मिलता है जिससे रेलवे के दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर कई कार्यों में गति आयी है।

श्री गोयल ने कहा कि रेलवे में कुछ क्षेत्रों में ‘एसेट मोनेटाइजेशन’ प्रक्रिया चल रही है। ‘एसेट मोनेटाइजेशन’ और ‘प्राइवेटाइजेशन’ में अंतर है। उन्होंने कहा कि रेलवे का ‘प्राइवेटाजेशन’ नहीं किया जा रहा है।

Related Post

Anand Bardhan

कैंचीधाम बाजार की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्य तत्काल शुरू करें: मुख्य सचिव

Posted by - May 13, 2025 0
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने मंगलवार को सचिवालय में कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों के…
CM Dhami

कांग्रेस सत्ता में आई तो विकास के नाम पर सिर्फ बहाने होंगे, ट्रिपल इंजन सरकार में होगा चहुंमुखी विकास: धामी

Posted by - January 15, 2025 0
कांग्रेस सत्ता में आई तो देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चमोली के ज्योतिर्मठ में नगर निकाय चुनाव…
cs upadhyay

मतगणना-स्थल पर बूथ-प्रबन्धन में माहिर लोग करेंगे निगहबानी, चन्द्रशेखर कर रहे हैं मॉनिटरिंग

Posted by - March 9, 2022 0
देहरादून/लालकुआँ। मतों की गिनती में गड़बड़ी एवम्ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका के बीच बेहद सावधानी बरत रहे हरीश रावत ने…
CM Yogi

पीएम मोदी ने विश्व में पढ़ाया भारत का गौरव, किया देश का ऐतिहासिक विकास : योगी

Posted by - April 15, 2024 0
नवादा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) नवादा में भाजपा उम्मीदवार विवेक ठाकुर के पक्ष में जनसभा को…