CM Dhami

चौखुटिया के अस्पताल का विस्तार, स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार : मुख्यमंत्री धामी

50 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि सरकार प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने घोषणा की कि अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की क्षमता को बढ़ाते हुए इसे 30 बेड से विस्तारित कर 50 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। इसके साथ ही अस्पताल में अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पहाड़ के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए बड़े शहरों पर निर्भर न रहना पड़े। इसी उद्देश्य से चौखुटिया में उप जिला चिकित्सालय के निर्माण से संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन परिषद को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि इस अस्पताल के विस्तार से चौखुटिया और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा तथा स्वास्थ्य उपचार में होने वाली देरी को रोका जा सकेगा।

Related Post

CM Dhami

एएनपीआर कैमरे के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए: सीएम धामी

Posted by - May 9, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंगलवार को सचिवालय से परिवहन विभाग की ओर से तैयार ऑटोमैटिक नम्बर प्लेट रिकग्निशन सिस्टम…

ममता बनर्जी को राज्यपाल ने दिलाई विधायक पद की शपथ, BJP MLA रहे गायब

Posted by - October 7, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत टीएमसी के तीन नए विधायकों जाकिर हुसैन और अमीरुल…
अयोध्या मामले में पुनर्विचार याचिका

मस्जिद के लिए दूसरी जगह मंज़ूर नहीं, SC में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगा AIMPLB

Posted by - November 17, 2019 0
लखनऊ। अयोध्या फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल करने के मसले पर रविवार को ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल…
CM Yogi

सीएम योगी ने हिमाचल वासियों से की अपील- 12 नवंबर को सिर्फ कमल-कमल और कमल ही दिखे

Posted by - November 8, 2022 0
कांगड़ा/कुल्लू/शिमला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  मिशन हिमाचल पर हैं। उन्होंने 4 दिन में यहां 12 रैली…