लहसुन खाने से होते है कई फायदे, जानकर आप हो जाएंगे हैरान 

487 0

लहसुन, भारतीय खानों की एक जरूरी सामग्री है। लहसुन का खुशबु और स्वाद किसी भी खाने का टेस्ट बदल देते हैं। लहसुन खाने से आपके स्वास्थ को कई तरह के फायदे होते हैं। इसे इस्‍तेमाल करने का सबसे आसान तरीका है दाल-सब्‍जी या हरे साग में लहसुन का छौंक लगाना। क्या आपको पता है कि लहसुन में ऐसे गुणकारी तत्व होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचा सकते हैं। बहुत सारे शोधों से लहसुन के बारे में कई चौंकाने वाली बात सामने आई है। वैज्ञानिक शोध के अनुसार लहसुन हार्ट की बीमारी, स्ट्रोक, कैंसर और इंफेक्शन जैसी जानलेवा बिमारियों से निजात दिला सकता है। लहसुन में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपको कई बीमारियों से बचा सकते हैं।

लहसुन में कम कैलोरी और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर एक बेहद ही अच्छा खाद्य पदार्थ है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के डाटा के अनुसार लहसुन की एक गांठ में रोज के खाने लायक लगभग 2 प्रतिशत मैग्नीज, 2 प्रतिशत विटामिन बी-6, 1प्रतिशत विटामिन सी, 1 प्रतिशत सेलेनियम और 0.06 ग्राम फाइबर के साथ-साथ कैल्शियम, कॉपर, पोटेशियम, फॉस्फोरस, आयरन और विटामिन बी-1 जैसे सेहतमंद तत्व मौजूद होते हैं।

लहसुन के फायदे –

1- सर्दी-खांसी में दे आराम

सर्दी-खांसी के आम समस्या है। कुछ लोगों को तो यह समस्या बारहों महीने रहती है। लहसुन के एंटीऑक्सीडेंट्स आपको सर्दी में आराम दिलाएंगे। सर्दी होने पर आप गार्लिक टी का सेवन कर सकती हैं। इसे बनाना आसान है। हल्के गर्म पानी में लहसुन की कलियां डालें और उबालें। छान कर पी लें। स्वाद के लिए आप चाय में शहद और अदरक भी मिला सकती हैं।

2- बढ़ते वजन पर लगाएं लगाम

बढ़ते वजन और निकलते पेट से आजकल हर उम्र के लोग परेशान रहते हैं। जरा सा लहसुन आपके बढ़ते पेट को भी घटाने में मददगार है। लहसुन डालकर खाना बनाएं और आसानी से एक्सट्रा फैट घटाएं।

3- हाई बल्ड प्रेशर को करें कन्ट्रोल

ब्लड प्रेशर की समस्या आज लगभग हर घर में है। लहसुन हाई ब्लड प्रेशर को भी कन्ट्रोल में रखता है। अगर आप भी स्ट्रेस और ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित हैं तो आप भी लहसुन का सेवन जरूर करें।

4- कैंसर की रोकथाम

नियमत लहसुन का सेवन आपके शरीर में कैंसर सेल्स नहीं बनने देते। अच्छे और हेल्दी लाइफस्टाइल से आप कैंसर जैसे रोग से भी आसानी से बच सकते हैं।

5- डायबिटीज में असरदार

डायबिटीज के रोगियों को ताउम्र अपने शुगर को कन्ट्रोल में रखना चाहिए। लहसुन बल्ड शुगर लेवल को कन्ट्रोल में रखता है। लहसुन इंफेक्शन से लड़ने में भी मदद करता है। अगर आप या आपके घर में कोई डायबिटीज से पीड़ित हैं तो लहसुन का सेवन जरूर करें।

Related Post

benefits pregnant women can have by eating ginger

जानिए अदरक खाने से प्रेगनेंट महिला को हो सकते है क्या फायदे

Posted by - August 22, 2020 0
गर्भावस्‍था के दौरान महिलाओं को अपने स्‍वास्‍थ्‍य का बहुत ध्‍यान रखना पड़ता है क्‍योंकि इस समय जरा सी भी लापरवाही…
टी-20 विश्वकप

टी-20 विश्वकप पर भी मंडरा रहा है खतरा , मई में स्पष्ट हो पाएगी तस्वीर

Posted by - April 16, 2020 0
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर तस्वीर अगले महीने स्पष्ट हो पाएगी।…