पीएम मोदी

…तो लोकसभा चुनाव 2019 के बाद चाय और पकोड़े बेंचेगे पीएम मोदी ?

1115 0

असम। लोकसभा चुनाव 2019 का प्रचार अपने चरम पर है। इस बीच नेता एक दूसरे पर जमकर हमला बोलने में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के मुखिया बदरुद्दीन अजमल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि चुनाव के बाद सभी दलों के नेता मिलकर पीएम मोदी को देश से बाहर निकला देंगे। अजमल ने पीएम मोदी के चाय और पकोड़े वाले बयान पर भी तंज कसा है।

ये भी पढ़ें :अली-बजरंग बली विवाद पर सीएम ने दिया जवाब, बिना नाम लिए मायावती ने कसा तंज 

असम के धुबरी से सांसद बदरुद्दीन अजमल ने पीएम मोदी के चाय और पकोड़े वाले बयान पर  कसा तंज 

असम के धुबरी से सांसद बदरुद्दीन अजमल ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी विरोधी जितने गठबंधन है हम भी उसमें हैं। वो सब मिल के मोदी जी को इस देश से बाहर निकालेंगे। अजमल यहीं नहीं रुके उन्होंने पीएम मोदी के चाय और पकोड़े वाले बयान पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि मोदी जी जाके कहीं न कहीं चाय की दुकान बना के चलाएंगे, पकौड़ा भी चलेगा।

ये भी पढ़ें :-प्रशांत किशोर का पलटवार-लालू प्रसाद मीडिया के सामने बैठ जाएं खुल जाएगी पोल 

बीजेपी सांसद उदय प्रताप सिंह ने पीएम की तारीफ करने के चक्कर में भारत को चोरों का देश बता दिया 

इससे पहले होशंगाबाद से बीजेपी सांसद उदय प्रताप सिंह ने विवादित बयान दिया था। उदय प्रताप सिंह ने पीएम मोदी की तारीफ करने के चक्कर में भारत को चोरों का देश बता दिया था। उन्होंने कहा था कि दुनिया के किसी देश में बात चलती तो पहले लोग कहते थे कहां से आए हो, आदमी कहे भारत से, तो वी कहते अरे वो चोरों का देश भारत और आज दुनिया के किसी देश में भारत की बात होती है तो लोग कहते हैं अच्छा मोदी का भारत। ऐसा प्रधानमंत्री है आपका जिसने देश का गौरव बढ़ाया।

सांसद अजमल इत्र के कारोबारी हैं और उनका विदेशों में भी है व्यापार 

बता दें कि बदरुद्दीन अजमल असम के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। 12 साल पहले अजमल ने आपनी पार्टी का गठन किया था। फिलहाल वो असम के धुबरी से सांसद हैं। बताया जाता है कि सांसद अजमल इत्र के कारोबारी हैं और उनका व्यापार विदेशों में भी है।

Related Post

CM Yogi

योगी सरकार की पहल, दीपावली पर चटख रंगों से जगमगाएंगे वनटांगिया गांव

Posted by - October 26, 2024 0
लखनऊ/गोंडा। आदिवासी और वनवासी समाज को मुख्यधारा में लाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के अनवरत प्रयासों का सकारात्मक…
Mamta angry on amit shah

कूचबिहार मामले पर बोलीं ममता बनर्जी , अमित शाह के निर्देश पर हो रही साजिश

Posted by - April 10, 2021 0
कोलकाता । कूचबिहार के सीतलकूची घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
MEETING WITH CM OF PM MODI

कोरोना संकट : मुख्यमंत्रियों संग बैठक के बाद बोले PM, लापरवाही न करें,महामारी को रोकना है जरूरी

Posted by - March 17, 2021 0
नई दिल्ली । कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज पीएम मोदी (PM Modi) ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों…
नवजोत सिद्धू को सबक

सिद्धू को लोकसभा चुनाव में सबक सिखाना चाहती है बीजेपी, बनाई जा रही रणनीति

Posted by - April 21, 2019 0
अमृतसर। कांग्रेस में शामिल होने के बाद से पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर प्रहार कर रहे मंत्री नवजोत सिद्धू…