Mosque

जुमे की नमाज के दौरान गिरी मस्जिद की दीवार, दो की गई जान

495 0

बहराइच: जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज (Jume ki Namaz) के दौरान मस्जिद (Mosque) की छत गिर (Roof collapsed) गई। इस हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकला। इस घटना में घायलों को बहराइच जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बहराइच जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत खैरी पुरवा में गांव की पुरानी मस्जिद का पुनर्निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान मस्जिद की छत का एक हिस्सा ढह गया। उसके नीचे नमाज के लिए आए लोग दब गए। मुलीम खां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे शख्स ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर नानपारा क्षेत्र के एसडीएम और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को बनाया निशाना, ग्रेनेड से किया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मस्जिद काफी पुरानी थी, जिसका मरम्मत का कार्य चल रहा था। शुक्रवार को 10 लोग जुमे की नमाज़ के लिए इकट्ठे हुए थे। लोगों ने नमाज पढ़नी शुरू की, इसी बीच मस्जिद का एक हिस्सा नमाजियों के ऊपर गिर गया।

पेट्रोल-डीजल के लिए आज चुकाने होंगे इतने दाम, जानें क्या है आज की कीमत

Related Post

UP में डेंगूः रहस्यमयी बुखार के बाद अब डेंगू का कहर, जानिए अपने जिले का हाल

Posted by - October 28, 2021 0
लखनऊ। देश में कोरोना संक्रमण का असर खत्म भी नहीं हुआ कि बरसाती बीमारियों ने दस्तक दे दी। उत्तर प्रदेश…
Mission Shakti

‘व्यक्तिगत स्वच्छता संवाद’ से टूटी झिझक, बढ़ा आत्मविश्वास – मासिक धर्म स्वच्छता पर नई चेतना का संचार

Posted by - October 10, 2025 0
लखनऊ। मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti) के तहत योगी सरकार ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और आत्मसम्मान को सशक्त करने की…
CM Yogi

नेता प्रतिपक्ष पर कभी हमलावर तो कभी नरम रहे सीएम योगी के तेवर

Posted by - August 1, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे समेत पूरे विपक्ष पर हमलावार रहे, लेकिन…