एसीपी कैंट से पीडि़ता ने लगाई मदद की गुहार

एसीपी कैंट से पीडि़ता ने लगाई मदद की गुहार

658 0

मुकदमे की पैरवी करने पीजीआई कोतवाली पहुची छेड़छाड़ पीडि़ता को पहले से ही मौजूद आरोपियों ने मुकदमा वापस न लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर गाली गलौज कर कोतवाली से भाग दिया। इससे परेशान डरी सहमी पीडि़ता ने एसीपी कैंट कार्यालय पहुचं मदद की गुहार लगाते हुए दबंगों के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसीपी कैंट ने आरोपी के खिलाफ  सख्त से सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में बीते दो दिन पूर्व रात्रि समय पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले आरोपी दबंग बबलू तिवारी, करुणा शंकर दीक्षित, बादशाह व भाऊ दीक्षित ने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर एक युवती को जबरन अपने चारपहिया गाड़ी में बैठा की कोशिश की थी। विरोध करने में मनबढ़ दबंगो ने उसे पीट दिया और उसके कपड़े तक फाड़ दिये थे। पीडि़त ने मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते पीजीआई में लिखित शिकायत की थी।

इंदिरानगर पुलिस ने बाइक चोर को पकड़ा

पुलिस ने शिकायत पर छेड़छाड़ मारपीट व धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं पीडि़ता का आरोप है कि गुरुवार सुबह विवेचक के बुलाने पर वह अपना बयान दर्ज कराने थाने पहुंची थी। इसी दौरान थाने के बाहर पूर्व से खड़े आरोपियों ने पीडि़ता को देखते ही मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए मुकदमा वापस न लेने पर अंजाम भुगत लेने की धमकी दे थाने के बाहर से ही भगा दिया। आरोपियों की इस हरकत से भयभीत पीडि़ता ने एसीपी कैंट के यहां पहुंचकर अपनी आपबीती बता मदद की गुहार लगाई हुए शिकायत की है। पीडि़ता की शिकायत पर एसीपी कैंट अर्चना सिंह ने आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया है। सूत्र बताते है कि पूर्व में भी आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हो चुका है। रंगदारी मांगने के भी आरोप लगे, लेकिन रसूख और भूमाफियाओं से साठ-गांठ के कारण पुलिस कोई काररवाई नहीं कर पा रही। इससे नतीजा यह हुआ कि अब महिलाओं से ही अश्लील हरकत व उन्से मारपीट की घटनाएं हो रही।

Related Post

AK Sharma

सिंगापुर की औद्योगिक कम्पनियाॅ उप्र में निवेश को इच्छुक: एके शर्मा

Posted by - January 24, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) से सिंगापुर के फर्स्ट सिक्रेटरी सिंगापुर हाईकमिश्नर इन…
CM Dhami

होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री

Posted by - February 27, 2026 0
खटीमा : सनातन धर्मशाला, रामलीला मैदान, खटीमा में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)…
दीपिका पादुकोण

दीपिका बोलीं-मेरे प्यार और नफरत के रिश्ते ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, ‘डिप्रेशन गंभीर बीमारी’

Posted by - January 21, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अपनी फिल्म छपाक से जैसी उम्मीदें थी, उतना तो कमाल नहीं कर पाई है,…
CM Yogi

प्रदेश भर से आए हर पीड़ित के पास पहुंचे सीएम, उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन

Posted by - June 23, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान यहां प्रदेश भर से लगभग 65…