तेज बहादुर को सुप्रीम कोर्ट से झटका

तेज बहादुर को झटका, चुनाव आयोग के फैसले पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट किया इनकार

1117 0

नई दिल्ली। वाराणसी से सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के प्रत्‍याशी तेज बहादुर को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने आज गुरुवार को तेज बहादुर की याचिका को खारिज कर दिया है। चुनाव आयोग ने तेज बहादुर के नामांकन को जरूरी दस्तावेजों को जमा नहीं करने के चलते निरस्त कर दिया था। आयोग के इसी निर्णय के खिलाफ तेज बहादुर सुप्रीम कोर्ट चले गए थे।

ये भी पढ़ें :-सुप्रीम कोर्ट ने दोहरी नागरिकता के मुद्दे पर राहुल के खिलाफ याचिका को किया खारिज 

आपको बता दें इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया में दखल देने से इनकार कर दिया। मुख्‍य न्‍यायाधीश रंजन गोगोई की अध्‍यक्षता वाली पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि हमें कोई कारण नहीं दिखाई दिया कि इस याचिका पर गौर किया जाए।

ये भी पढ़ें :-सलमान खान की शादी को लेकर पिता सलीम खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा https://www.newsganj.com/salim-khan-reveals-shocking-disclosure-of-salman-khans-wedding/

जानकारी के मुताबिक 2016 में बीएसएफ में खाने की कथित खराब गुणवत्ता का एक वीडियो तेज बहादुर यादव ने सोशल मीडिया पर डाला था जिसके बाद वह सुर्खियों में आए थे। तेज बहादुर की इस शिकायत की जांच हुई जिसके बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। तब से वह लगातार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

Related Post

CM Yogi

मातृ शक्ति के सशक्तिकरण पर सदैव रहा है सनातन का जोर : सीएम योगी

Posted by - October 23, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने समस्त प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) की पावन महानवमी एवं विजयदशमी की…
Shahjahanpur's historic battle against anemia

मिशन शक्ति 5.0 : शाहजहाँपुर में एनीमिया के खिलाफ ऐतिहासिक जनअभियान

Posted by - September 24, 2025 0
शाहजहांपुर/लखनऊ। शाहजहाँपुर ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत एनीमिया (Anemia) के खिलाफ एक अनोखा और ऐतिहासिक अभियान चलाकर नई मिसाल…
tmc

बंगाल: जय श्रीराम बोलते हुए BJP के लोगों ने किया हमला, TMC की महिला प्रत्याशी का आरोप

Posted by - April 4, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा का दौर जारी है. विधानसभा चुनाव के बीच अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रत्याशी…
CM Yogi in Kathua

कठुआ में दहाड़े सीएम योगी, बोले- अब देश में पटाखा भी फूटे तो पाकिस्तान देता है सफाई

Posted by - April 10, 2024 0
कठुआ। लोकसभा के चुनावी अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आज बुधवार को जम्मू के…