लव आज कल 2

फिल्म ‘लव आज कल 2′ का गाना’शायद’ रिलीज, जानें क्या बोले इम्तियाज?

904 0

मुंबई। फिल्म ‘लव आज कल 2’ का गाना ‘शायद’ रिलीज हो गया है। फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली का कहना है कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अभिनीत उनकी फिल्म ‘लव आज कल’ का गाना ‘शायद’ पुरानी यादों का एक सफर है।

‘शायद’ के साथ मैंने उस माहौल को रीक्रिएट करने की कोशिश की

इम्तियाज ने कहा कि मेरे लिए यह गाना पुरानी यादों का एक सफर है। उन्होंने आगे कहा कि जब ‘कयामत से कयामत तक’ रिलीज हुई थी मुझे वह दौर याद है। उस फिल्म के गानों से मेरे शहर जमशेदपुर का रोमांस काफी प्रभावित था। ‘शायद’ के साथ मैंने उस माहौल को रीक्रिएट करने की कोशिश की है।

अपनी प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए संगीतकार प्रीतम ने कहा कि “शायद’ पहले प्यार की मासूमियत और वक्त बीत जाने के बाद भी यह प्यार किस तरह से अनमोल और अर्थपूर्ण बना रहता है, इस बारे में बात करता है। मैं दर्शकों को पहले प्यार की पुरानी यादों में ले जाना चाहता हूं।

https://www.instagram.com/p/B7nx_ywpZGw/?utm_source=ig_web_copy_link

इम्तियाज अली ने कहा कि मुझे नहीं पता कि प्रेम की प्रासंगिकता क्या है?, लेकिन मेरा मानना है कि दुनिया में सब कुछ इसी की वजह से चलता है। मुझे लगता है कि अगर एक पुरुष और एक महिला प्यार में हैं, तो यह उनका प्यार ही है, जिसकी वजह से दुनिया चारों ओर घूम रही है। मैं इन चीजों को और अधिक जानना चाहता हूं। अरिजीत सिंह द्वारा गाए इस गाने को अब तक पांच लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और यह संख्या अभी भी जारी है।

इम्तियाज अली ने 10 साल पहले ‘लव आजकल’ फिल्म बनाई थी, जिसमें सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण ने अहम भूमिका में थे। अब उसी तर्ज पर इम्तियाज ने 10 साल बाद उसी नाम से ‘लव आजकल’ फिल्म बनाई है, जिसमें कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अहम‌ भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म भी एक लव स्टोरी है।

Related Post

स्टाइल स्टेटमेंट के चलते सुर्खियों में मसक्कली गर्ल, सैंडल्स की कीमत सुनकर हैरान हो जाएंगे आप

Posted by - May 31, 2019 0
डेस्क। मसक्कली गर्ल सोनम आहूजा अक्सर अपने स्टाइल स्टेटमेंट के चलते सुर्खियों में रहती हैं। सोनम के स्टाइल स्टेटमेंट में…
सेजल शर्मा आत्महत्या मामला

सेजल शर्मा आत्महत्या मामले में शक की सुई खास दोस्त पर टिकी, आखिरी समय में हुई बात

Posted by - January 25, 2020 0
नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा की आत्महत्या मामले में पुलिस जांच में शक की सुई उसके करीबी दोस्त पर…
नसीरुद्दीन शाह

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह बोले- ऐसा हुआ तो सुसाइड कर लूंगा

Posted by - April 21, 2020 0
मुंबई। टेलीविजन, सिनेमा व डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म तक बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह लगातार जलवा कायम है। एक कलाकार के…