अयोध्या मुद्दे पर आरएसएस नेता ने बोली ये बात

1476 0

पुणे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नेता इंद्रेश कुमार ने अयोध्या मामले में देरी के लिए कांग्रेस, वाम दल औरसुप्रीम कोर्ट के दो तीन जजों को जिम्मेदारी ठहराया है। आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस वाम और ‘दो तीन जज’ उन गुनहगारों में हैं। जो न्याय में देरी कर अयोध्या मेंराम मंदिर के निर्माण में अड़चन डाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव: राजनीति में उतरेगी देवगौड़ा परिवार की तीसरी पीढ़ी 

आपको बतादें आरएसएस नेता ने कहा, ‘‘हम सरकार से संसद में चर्चा कराने की अपील करते हैं। हमारा मानना है कि जल्द से जल्द न्याय होना चाहिए।’’ समूचे देश की भावना है कि जितनी जल्दी हो सके भगवान राम के मंदिर का निर्माण होना चाहिए।

ये भी पढ़ें :-राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन बीजेपी का कांग्रेस पर हमला 

जानकारी के मुताबिक इंद्रेश कुमार ने पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राम मंदिर मुद्दे को लेकर बीजेपी पर लगाए जा रहे कांग्रेस और अन्य दलों के आरोपों को ‘मिथ्या’ बताकर खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ बीजेपी आगामी लोकसभा चुनावों में राजनीतिक लाभ लेने के लिए राम मंदिर के मुद्दे को नहीं उठा रही है। उन्होंने दोहराया कि आरएसएस की मांग है कि मंदिर के निर्माण के लिए सरकार अध्यादेश लाए।

Related Post

एनआरसी

किसी भी कीमत पर छत्तीसगढ़ में नहीं लागू होने देंगे एनआरसी : भूपेश बघेल

Posted by - December 17, 2019 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के एक साल के पूरे होने पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
Satypal Malik

सरकार गलत रास्ता अपना रही है, किसानों को हरा नहीं पाएगी : राज्यपाल सत्यपाल मलिक

Posted by - March 15, 2021 0
बागपत । मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) ने  कहा कि केंद्र सरकार एमएसपी को कानूनी मान्यता दे तो…