सर्वाधिक ऊंचाई पर पहुंची बिटकॉइन की कीमम, 24 घंटे में 3% से ज्यादा का आया उछाल

649 0

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत शुक्रवार को 60,000 डॉलर के पार पहुंच गई। 6 महीने में पहली बार इसकी कीमत इस स्तर पर पहुंची है। निवेशकों के बीच यह धारणा मजबूत हुई है कि अमेरिकी रेग्युलेटर्स बिटकॉइन से जुड़े एक्सचेंज ट्रेडेड फंड को मंजूरी दे देंगे। इस कारण बिटकॉइन की कीमत में उछाल देखी जा रही है। यह अपने रेकॉर्ड हाई लेवल के करीब पहुंच गई है। अप्रैल के मध्य में इसकी कीमत 65,000 डॉलर के करीब पहुंची थी।

पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन की कीमत में करीब 1900 डॉलर (करीब 1.42 लाख रुपये) यानी 3 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखा गया। गौरतलब है कि इसके पहले अप्रैल मध्य में बिटकॉइन ने 64,778 डॉलर का अपना ऑलटाइम हाई लेवल हासिल किया था।

गौरतलब है कि पिछले महीने में चीन द्वारा बिटकॉइन पर प्रतिबंध लगाने की वजह से यह 21 सितंबर को यह 39,646.80 डॉलर के काफी निचले स्तर तक पहुंच गया था। इस साल 10 मई को बिटकॉइन 59,523.9 डॉलर तक पहुंचा था। उसके बाद पहली बार बिटकॉइन 60,000 डॉलर के पार पहुंच गया है।

मार्च 2020 में तो बिटकॉइन की कीमत 10,000 डॉलर से भी कम थी, लेकिन इस साल अप्रैल मध्य तक यह 64,778 डॉलर तक पहुंच गया। इसके बाद इसमें फिर गिरावट आई। अब अक्टूबर में यह फिर से उछाल हासिल करता दिख रहा है।

भारत में बिटकॉइन के अलावा दूसरे क्रिप्टोकरेंसी भी काफी लोकप्रिय दिख रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के क्रिप्टोकरेंसी प्रोडक्ट NFT कलेक्शन के द्वारा तीन घंटे के भीतर ही 10 लाख BOLLY टोकन बेच लिए गए। अब तक यह 34 लाख से ज्यादा टोकन बेच चुका है।

पिछले 24 घंटे में दूसरी क्रिप्टोकरेंसी भी बढ़ती दिखी हैं। Ethereum में करीब 5 प्रतिशत और Binance Coin में करीब 2 प्रतिशत की तेजी आई है।

 

Related Post

AK Sharma

छठ पूजा के लिए घाटों की मरम्मत एवं सफाई का विशेष ध्यान दें: एके शर्मा

Posted by - October 21, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास मंत्री  ए०के० शर्मा (AK Sharma) ने शुक्रवार को त्योहारों के मद्देनजर नगर निकायों में सफाई…
Illegal foreign citizen

नेपाल बॉर्डर और बड़े शहरों में सख्ती: यूपी में अवैध विदेशी नागरिक पहचान को मिली रफ़्तार

Posted by - November 23, 2025 0
लखनऊ: देश की आंतरिक सुरक्षा, सामाजिक सामंजस्य और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अवैध विदेशी…
CM Dhami

राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देने का मजबूत आधार तैयार करेगी समिति: धामी

Posted by - June 18, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास में रणनीतिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई…