देश की सबसे उम्रदराज महिला ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

देश की सबसे उम्रदराज महिला ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

747 0

देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के जालौन में वैक्सीनेशन का नया अध्याय लिखा गया। जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 109 साल की राम दुल्हैया को कोरोना का टीका लगाया गया। राम दुल्हैया देश की सबसे उम्रदराज महिला हैं। प्रोटोकॉल के तहत वैक्सीन लगने के आधे घंटे तक उन्हें निगरानी में रखा गया। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। प्रशासन ने उन्हें सम्मानित भी किया है।

पुलिस ने कच्ची शराब के साथ 5 को किया गिरफ्तार

इससे पहले बेंगलुरु में 103 साल की बुजुर्ग जे. कमलेश्वरी को कोरोना की पहली खुराक दी गई थी। वे अब तक के वैक्सीनेशन प्रोग्राम के अनुसार देश की सबसे उम्रदराज महिला थीं, जिन्हें कोविड-19 का टीका लगाया गया था। लेकिन, जालौन की राम दुल्हैया ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

वैक्सीनेशन के 61वें दिन गुरुवार को जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वीरपुरा की रहने वाली 109 साल की महिला राम दुल्हैया कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने के लिए पहुंची। जहां अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मी और भाजपा विधायक गौरीशंकर वर्मा ने उनका स्वागत फूल माला और शॉल ओढ़ाकर किया। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हंक वैक्सीनेशन कक्ष में ले गए। जहां पर बुजुर्ग महिला को स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा वैक्सीनेशन की पहली डोज दी गई।

पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा बरामद

बुजुर्ग महिला का वैक्सीनेशन के बाद डॉक्टरों ने अपनी निगरानी में रखा। इससे महिला वैक्सीन के दुष्प्रभाव की स्थिति को देखा जा सके। राम दुल्हैया बिलकुल स्वस्थ रहीं। इसके बाद उन्हें परिजन के साथ घर भेज दिया गया।

भले ही दुल्हैया की उम्र अभिलेखों में 109 वर्ष है लेकिन परिजनों के अनुसार महिला की उम्र लगभग 115 वर्ष हो चुकी है। परिजन भी इस अवसर पर काफी उत्साहित दिखाई दिये।
उरई के भाजपा विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि यह जनपद के लिए गर्व की बात है कि 109 वर्षीय बुजुर्ग महिला को वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा लगाई गई। साथ ही देश की सबसे बुजुर्ग महिला का वैक्सीनेशन करना चिकित्सकों के लिए गौरव की बात है।

 

Related Post

cancer

इन कारणों से बढ़ता हैं स्तन कैंसर का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके

Posted by - December 2, 2019 0
लाइफ़स्टाइल डेस्क। महिलाओं में होने वाला स्तन कैंसर धीरे-धीरे एक गंभीर बीमारी का रूप लेता जा रहा हैं। यह गंभीर…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश बन रहा इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का हब: मुख्यमंत्री

Posted by - February 13, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री के एक बड़े प्रयास को मिली बड़ी सफलता, उप्र बनेगा संपूर्ण रूप से विद्युतीकृत राज्य

Posted by - March 8, 2024 0
लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में निरन्तर हो रहे फैलाव एवं विकास के कारण ग्रामीण क्षेत्र के कुछ मजरे व आवास, जो…
PM Modi

जम्मू-कश्मीर को पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगात, 20,000 करोड़ की…

Posted by - April 23, 2022 0
नई दिल्ली/जम्मू-कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रविवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास…