Keshav Maurya

ओडीओपी योजना पूरे देश के लिए एक मॉडल बन चुकी: उपमुख्यमंत्री

72 0

लखनऊ/कुशीनगर:  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने तमकुहीराज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) योजना आज पूरे देश के लिए एक मॉडल बन चुकी है, जिसे अब अन्य राज्य भी अपनाने लगे हैं। इसीक्रम में प्रदेश सरकार “एक जिला एक व्यंजन” कार्यक्रम को भी प्रभावी रूप से लागू करने जा रही है।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में संबंधित जिले के पारंपरिक व लोकप्रिय व्यंजन की कैंटीन स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के माध्यम से खोली जाएगी। इन व्यंजनों की ब्रांडिंग, आकर्षक पैकेजिंग कर उन्हें देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक बेचने की ठोस योजना सरकार के पास है। इससे स्थानीय व्यंजनों को वैश्विक पहचान मिलेगी और महिलाओं की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

उन्होंने (Keshav Maurya) जानकारी दी कि नारी शक्ति का आर्थिक सशक्तिकरण: सरकार का लक्ष्य अब 1 करोड़ समूह की दीदियों को ‘लखपति दीदी’ बनाना है। साथ ही, प्रदेश के 7,500 सक्रिय समूहों को ‘करोड़पति समूह’ के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य युद्धस्तर पर जारी है। यह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे।
साथ ही गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना। कुपोषण मुक्त भारत: यह सुनिश्चित करना कि बच्चों को सही उम्र (6 माह) में सही आहार आवश्यक है। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को यह महसूस कराना कि सरकार उनके स्वास्थ्य और भविष्य के प्रति सजग कराना है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों में विशेष योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही मूक बधिर एवं दिव्यांगजन विभाग द्वारा लाभार्थियों को डेमो चेक के माध्यम से प्रोत्साहित किया गया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी और विकासात्मक योजनाएं गरीब, किसान, महिला, युवा और दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

विशिष्टजनों की उपस्थिति: कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी, सह-सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल जी, देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, प्रभारी मंत्री श्रीमती शकुंतला चौहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और विधायक डॉ. असीम कुमार एवं विभागीय अधिकारियों के साथ अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Post

AK Sharma

महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कराए जाए कार्य: एके शर्मा

Posted by - July 6, 2024 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने शनिवार को प्रयागराज के सर्किट हाउस…
National Family Health Survey-5

राष्‍ट्रीय परिवार स्‍वास्‍थ्‍य सर्वेक्षण-5 के बाद अब नीति आयोग की डेल्‍टा रैंकिंग में यूपी प्रथम

Posted by - December 28, 2021 0
स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं में सुधार के मामले में उत्‍तर प्रदेश रोजाना कीर्तिमान हासिल कर रहा है। राष्‍ट्रीय परिवार स्‍वास्‍थ्‍य सर्वेक्षण-5 (National…
Ram Mandir

प्राणप्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या में सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे 30 हजार जवान

Posted by - January 7, 2024 0
अयोध्या। सुरक्षा एजेंसियां 22 जनवरी को लेकर सतर्क हैं। स्टेट एजेंसियों के अलावा केंद्र की एजेंसियों ने भी जिले में…
tourist train

रोमांच के हैं शौकीन, तो देश में पहली बार यूपी के जंगलों में शुरू हो चुकी है विस्टाडोम ट्रेन सेवा

Posted by - May 17, 2025 0
लखनऊ:  योगी सरकार ने प्रदेश में इको टूरिज्म और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम…