51 Naxalites surrender in Bastar, Chhattisgarh

बस्तर में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1.61 करोड़ का था इनाम

79 0

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। बस्तर मंडल के दो जिलों में शनिवार (7 फरवरी) को 51 नक्सलियों (Naxalites) ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। इन पर कुल 1.61 करोड़ रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम के मुताबिक यह आत्मसमर्पण ऐसे समय हुआ जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर पंडुम 2026 उत्सव का उद्घाटन किया, वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 34 महिलाएं शामिल हैं।

बीजापुर में 30 नक्सलियों (Naxalites) का आत्मसमर्पण

जानकारी के मुताबिक बस्तर पुलिस की पूना मारगेम पुनर्वास पहल के तहत बीजापुर जिले में 30 नक्सलियों (Naxalites) ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें 20 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं पड़ोसी सुकमा जिले में 14 महिलाओं समेत 21 अन्य नक्सली मुख्यधारा में शामिल हो गए। नक्सलियों के अनुसार वो राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित थे। उन्होंने मुख्यधारा में लौटकर सामान्य जीवन जीने की इच्छा जताई है।

अब तक 300 नक्सलियों (Naxalites) ने डाले हथियार

नक्सलवाद को खत्म करने की 31 मार्च, 2026 की समय सीमा नजदीक आने के साथ छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक आत्मसमर्पण करने वालों की संख्या करीब 300 हो गई है। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि नक्सलियों ने राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर यह कदम उठाया है।

नक्सलियों (Naxalites) पर घोषित था इनाम

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए 30 नक्सलियों (Naxalites) में से बोटी पोडियम उर्फ ​​मल्ला (23), सुखराम मदकम (24), और रीना पुणेम (25) शामिल हैं जिनपर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। वहीं 5 अन्य पर 5-5 लाख रुपए का इनाम था। 14 नक्सलियों पर 2-2 लाख और 8 अन्य पर 1-1 लाख रुपए का इनाम था। इन 30 नक्सलियों पर कुल मिलाकर 85 लाख रुपए का इनाम था।

सुकमा में माओवादियों के दरभा मंडल, दक्षिण बस्तर मंडल और कालाहांडी-कंधमाल-बौद्ध-नयागढ़ (केकेबीएन) मंडल (ओडिशा) के 21 नक्सलियों ने वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।इनमें सोढ़ी महेश (35), पोडियम राजू (30) और करम ममता (30) शामिल हैं जिनपर 8-8 लाख रुपए का इनाम था।वहीं पांच अन्य सदस्यों पर 5-5 लाख रुपये, 12 अन्य पर 2-2 लाख रुपये और एक अन्य पर 3 लाख रुपये का इनाम था।

उन्होंने बताया कि सुकमा में नक्सलियों ने तीन एके-47 राइफल (8 मैगजीन के साथ), दो सेल्फ लोडिंग राइफल (दो मैगजीन के साथ), एक इंसास राइफल, पांच एक नली बंदूक, तीन बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल) (20 राउंड के साथ), दस जिलेटिन की छड़ें और 20 गैर-विद्युत डेटोनेटर भी जमा कराया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से हर एक को तत्काल 50,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई और सरकार की नीति के अनुसार उनका आगे पुनर्वास किया जाएगा।

Related Post

UCC

UCC ड्राफ्ट को धामी कैबिनेट की हरी झंडी, विधेयक विधानसभा के पटल पर रखने को मंजूरी

Posted by - February 5, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में रविवार को समान नागरिक संहिता (UCC) के ड्राफ्ट को उत्तराखंड…
एकेटीयू नियुक्त करेगा लोकपाल

एकेटीयू छात्र-छात्राओं की समस्याओं के निराकरण के लिए नियुक्त करेगा लोकपाल

Posted by - February 25, 2020 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में मंगलवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में कार्य परिषद…
CM Dhami

राज्य के अग्निवीरों के लिए समुचित प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए: मुख्यमंत्री

Posted by - September 6, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान निर्देश दिये कि…