Kedarnath Dham

केदारनाथ धाम के कपाट निर्धारित तिथि पर ही खुलेंगे, नहीं होगा बदलाव 

1079 0

नई दिल्ली। भगवान केदारनाथ धाम के कपाट तय तिथि 29 अप्रैल को सुबह 6:10 बजे ही खुलेंगे। यह निर्णय पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचगाई समिति ने लिया। बताया गया कि बैठक में तीर्थ-पुरोहितों ने कपाट खुलने के समय में बदलाव का पुरजोर विरोध किया। सूत्रों के अनुसार बैठक में तीर्थ-पुरोहितों ने दो तर्क दिए। पहला ये कि केदारनाथ धाम में पहले भी तीर्थ-पुरोहित ही कपाट खुलने की मुख्य पूजा करते रहे हैं।

इससे पहले से ही क्रमश: 11 मई व 20 मई के लिए तय की गई थी

वहीं दूसरा तर्क यह था कि कपाट खुलने की तिथि या लग्न बदलना शुभ नहीं होता। बैठक में ये बात भी सामने आई कि अगर, केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि में बदलाव होता है, तो इससे द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि में भी बदलाव करना पड़ेगा, जो कि पहले से ही क्रमश: 11 मई व 20 मई के लिए तय की गई हैं।

टॉम एंड जैरी के निर्देशक जीन डाइच का निधन, शोक में डूबा हॉलीवुड

मान्यताओं के तहत भगवान केदारनाथ धाम के कपाट महाशिवरात्रि को तय तिथि और समय के अनुसार ही खोले जाएंगे

इसके अलावा केदारनाथ के क्षेत्रपाल भगवान भैरवनाथ की विशेष पूजा के लिए भी नई तिथि तय करनी होगी। जिसके बाद सर्वसम्मति से तिथि नहीं बदलने का निर्णय लिया गया। निवर्तमान मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह और रावल भीमाशंकर लिंग ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के तहत भगवान केदारनाथ धाम के कपाट महाशिवरात्रि को तय तिथि और समय के अनुसार ही खोले जाएंगे।

बाबा केदार की डोली पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 अप्रैल को ओंकारेश्वर मन्दिर से धाम के लिए प्रस्थान करेगी। बैठक में वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी और पंचगाई प्रमुख समेत कई तीर्थ-पुरोहित मौजूद थे।

Related Post

हैंड सैनिटाइजर

बिना लाइसेंस यूपी में 30 जून तक बेंच सकेंगे हैंड सैनिटाइजर, सरकार ने दी छूट

Posted by - April 27, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हैंड सैनिटाइजर बेचने के लिए लाइसेंस की अनिवार्यता स्थगित कर दी गई है।…
विजेंदर सिंह

राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे और उनकी शादी भी करवाएंगे : विजेंदर सिंह

Posted by - May 1, 2019 0
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार और मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने कहा कि यह तय है कि राहुल गांधी…
CM Vishnudev Sai

सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

Posted by - March 16, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव (CM Vishnudev Sai) साय आज शनिवार को अपने निवास में छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा)…
Dehradun-Tanakpur Express

देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी, उत्तराखंड के यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

Posted by - October 17, 2025 0
उत्तराखंड के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है — रेल मंत्रालय, भारत सरकार ने देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस (Dehradun-Tanakpur Express) …