पैन को आधार से लिंक

पैन को आधार से लिंक करने की समय सीमा बढ़ी, जानिए कब तक करा पाएंगे लिंक?

837 0

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पैन नंबर और आधार कार्ड को लिंक करने की समय सीमा बढ़ा दी है। इसके बाद अब आपके पास तीन महीने की और मोहलत है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानि सीबीडीटी ने आठवीं बार आधार और पैन कार्ड को लिंक करने की तारीख बढ़ाई है।

सीबीडीटी ने आठवीं बार आधार और पैन कार्ड को लिंक करने की तारीख बढ़ाई

आयकर विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी लोगों को दी है। बता दें कि सीबीडीटी ने कहा है कि जो लोग इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर रहे हैं। उनके लिए पैन कार्ड को आधार से जोड़ना अनिवार्य है। बता दें कि पिछले साल सितंबर में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की आधार योजना को संवैधानिक रूप से वैध करार दिया था।

पैन को आधार के साथ जोड़ने की अंतिम तिथि को 31 दिसंबर 2019 से बढ़ाकर 31 मार्च 2020 की गई

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने पैन को आधार से जोड़ने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर मार्च 2020 कर दिया ​है। इससे पहले यह तारीख मंगलवार (31 दिसंबर 2019) थी। सीबीडीटी ने अपने ट्वीट में लिखा कि आयकर अधिनियम 1961 की धारा 139 (ए)(ए) की उप – धारा दो के तहत पैन को आधार के साथ जोड़ने की अंतिम तिथि को 31 दिसंबर 2019 से बढ़ाकर 31 मार्च 2020 की गई है।

बता दें कि आयकर कानून की धारा 139 एए (2) में कहा गया है कि हर व्यक्ति जिसके पास एक जुलाई 2017 को पैन कार्ड था और जो आधार प्राप्त करने का पात्र है , उसे अपना आधार नंबर कर अधिकारियों को देना अनिवार्य है।

Related Post

पहाड़ों में हुई बर्फबारी से बढ़ी ठंड, दिल्ली में गिरा तापमान, जानिए कहां बरसेंगे बादल

Posted by - October 25, 2021 0
नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण केरल में बिजली चमकने…
CM Vishnu Dev Sai

पोरा तिहार पर मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ किया भगवान शिव और नंदीराज की पूजा -अर्चना

Posted by - September 2, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai ) ने आज साेमवार काे पोरा तिहार के पावन अवसर पर भगवान…
पायल रोहतगी

पायल की गिरफ्तारी का भाजपा भी कर रही विरोध, पति ने लगाई पीएम मोदी से गुहार

Posted by - December 16, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस के द्वारा बीते कल गिरफ्तार कर लिया है। पायल…
CM Dhami reached the breakthrough program of Silkyara Tunnel

सिलक्यारा सुरंग के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, की ये महत्वपूर्ण घोषणाएं

Posted by - April 16, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को सिलक्यारा सुरंग (Silkyara Tunnel) के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में…