बुर्के पर प्रतिबंध

‘आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए बुर्के पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए’- रघुराज सिंह

923 0

अलीगढ़। राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने अलीगढ़ से योगी सरकार के दर्ज प्राप्त कर आए दिन विवादित बयान जारी कर रहे हैं। वहीं अब रघुराज सिंह ने मुस्लिम महिलाओं के पर्दे पर भी विवादित बयान देकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिससे मुस्लिम महिलाओं समेत सभी लोगों का बस यही सवाल हैं की बुर्के पर इतनी सियासत क्यों हो रही हैं?

उन्होंने कहा कि श्रीलंका सहित अन्य कई देशों ने बुर्के पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसलिए हमारे देश में भी इस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। क्योंकि ऐसा होने से आतंकवाद पर लगाम लगाई जा सकेगी। बैंकों में जिस प्रकार से अगर आप बुर्का पहनकर जाओगे तो टीवी में नहीं आ पाओगे। आपकी शक्ल छिप जाएगी।

शाहीन बाग़ में लोग बुर्का पहनकर बैठे हैं। बुर्का चोर चकोरों को एक प्रकार से आड़ दिलाने का काम करता है। बदमाशों को आतंकवादियों को इससे आड़ मिल जाती है। इसलिए बुर्का बैन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में पीएम मोदी और यूपी में सीएम योगी की सरकार है। इस नाते मैंने यह आग्रह किया है कि बुर्का बैन किया जाना चाहिए।

किम जोंग ने अपनी बहन को दहेज में इतनी कीमती चीज देने का किया ऐलान, रखी शर्त

जब बुर्का बैन हो जाएगा तो उससे आतंकवादियों का प्रवेश भी बंद हो जाएगा। क्योंकि आतंकवादी महिलाओं के भेष में अंदर घुसना चाहते हैं। कल ब्राह्मण महासभा के एक कार्यक्रम में मैंने ये कहा था। बुर्का कहां से आया। ये आपको बता देता हूं ये अरब से आया।

उन्होंने त्रेता युग का उदाहारण देते हुए कहा राम और लक्ष्मण जी के समय में जब शूर्पणखा के नाक व कान काटे काट दिए थे तो वह अरब चली गईं थीं और वहां पर सिर्फ आंख खोलकर वह अपने आप को छिपाकर रहती थीं। वहां से बुर्का का चलन शुरू हुआ।

Related Post

CM Dhami

जमीनी हकीकत परखने धरातल पर उतरेंगे मुख्यमंत्री, करेंगे जिलाें में प्रवास

Posted by - November 29, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) जल्द ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रवास कर सरकार की…
आधुनिक प्रयोगशाला तकनीक

‘जिज्ञासा’ कार्यक्रम में आधुनिक प्रयोगशाला तकनीक से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं

Posted by - February 12, 2020 0
नई दिल्ली। सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान ने ‘जिज्ञासा’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘आधुनिक प्रयोगशाला तकनीकों’ पर तीन दिवसीय कार्यशाला का…