कांटों में चिप लगाने वाला जालसाज चढ़ा पुलिस के हत्थेकर किया लहूलूहान

दबंगों ने किसान को लाठी से पीटकर किया लहूलूहान

830 0

मोहनलालगंज इलाके के मऊ गांव में रविवार की शाम पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने किसान को लाठी, डंडे से पीटकर लहुलूहान कर दिया। घायल अवस्था में पीड़ित किसान ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ली है।

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लाखों के सोने समेत लोग गिरफ्तार

मऊ गांव निवासी रमेश कुमार ने बताया रविवार की शाम वो बक्खाखेड़ा माइनर होते हुये अपने खेत जा रहा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के नन्हकऊ लोध व सुरेन्द्र कुमार लाठी डंडो से लैस होकर आ गए। आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुये उसकी बुरी तरह पिटाई कर लहूलूहान कर दिया। विरोध करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकले। इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के विरूद्घ मारपीट, एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी है।

Related Post

Ambulance

अति गंभीर मरीजों की सारथी बनी ALS एंबुलेंस सेवा, साढ़े तीन लाख मरीजों को दी निःशुल्क सुविधा

Posted by - September 16, 2024 0
लखनऊ: दुनिया भर के डॉक्टर्स का मानना है कि यदि आपातकाल के दौरान मरीज को सही समय पर इलाज मिल…
AK Sharma

एके शर्मा ने वाराणसी नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Posted by - March 25, 2026 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने नगर निगम वाराणसी के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस…