Bomb

सिविल कोर्ट में सबूत के तौर पर आया बम, अदालत में धमाके से मचा हड़कंप

566 0

पटना: बिहार की राजधानी पटना सिविल कोर्ट (Civil Court) में पेशी पर बम (Bomb) आया हुआ था जो टेबल पर रखते ही बम विस्फोट हो गया। ब्लास्ट से कोर्ट में हड़कंप मच गया। ये बम (Bomb) पटना के पटेल छात्रावास से बरामद हुआ था, जिसे दिखाने के लिए पुलिस कोर्ट में लेकर आई थी। इसी दौरान टेबल रखा बम फट गया और धमाके में कदमकुआं थाने के दरोगा उमाकांत राय गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही इस घटना में कई अन्य लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। घायलों का इलाज पटना के पीएमसीएच में किया जा रहा है। पीरबहोर थाना की पुलिस घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गयी है।

ये बम पटेल छात्रावास से बरामद किया गया था, जिसे पुलिस सबूत के तौर पर कोर्ट में पेशी में लेकर पहुंची थी, जहां ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में जज साहब भी जैसे तैसे कोर्ट रूम से बाहर अपने चैंबर में पहुंचे। धमाका इतना तेज था कि पास खड़े कदमकुआं थाने के इंस्पेक्टर उमाकांत राय घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सिविल कोर्ट में सबूत के तौर पर अदालती कार्रवाई के लिए कदमकुआं थाने के दारोगा बम लेकर कोर्ट पहुंचे थे।

विधायकों का वेतन दोगुना करने के लिए दिल्ली सरकार तैयार

घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई है। फिलहाल पुलिस की टीम ने कोर्ट परिसर को घेर लिया है। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति कंट्रोल में है।

विधायकों का वेतन दोगुना करने के लिए दिल्ली सरकार तैयार

Related Post

SS Sandhu

मुख्य सचिव ने नैनीताल-हल्द्वानी के यातायात समस्या को सुधारने के सम्बन्ध में की बैठक

Posted by - August 26, 2023 0
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने नैनीताल और हल्द्वानी शहर के यातायात समस्या को सुधारने के सम्बन्ध…

भारत-चीन सीमा विवाद पर बोले सेना प्रमुख, 6 महीनों से स्थिति सामान्य, बातचीत से निकलेगा हल

Posted by - October 2, 2021 0
लद्दाख। भारतीय सेना प्रमुख एमएम नरवणे दो दिन के लद्दाख दौरे पर हैं।  इस दौरान एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद…
डॉ. सूर्यकान्त को निशान-उर्दू अवार्ड से सम्मानित

केजीएमयू : डॉ. सूर्यकान्त को निशान-उर्दू अवार्ड से किया गया सम्मानित

Posted by - February 27, 2020 0
लखनऊ। किंग जार्ज मेडिकल चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के प्रोफेसर डॉ सूर्यकान्त को ‘निशान-ए-उर्दू अवार्ड ‘ से सम्मानित किया गया है।…