एवेंजर्स एंड गेम

एवेंजर्स एंड गेम बनी सबसे बड़ी हॉलीवुड फ़िल्म

1172 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। हॉलीवुड फ़िल्म एवेंजर्स एंड गेम भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर एक नया इतिहास बना दिया है।यह भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली Hollywood फ़िल्म बन चुकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इसके सीक्वल Avengers Infinity War के नाम था। एवेंजर्स एंड गेम भारत में 26 अप्रैल को 2845 स्क्रींस पर चार भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में उतारी गयी।

ये भी पढ़ें :-B’day Spl: सत्यजीत रे के घर खुद चलकर आया था ऑस्कर अवार्ड 

आपको बता दें बुधवार यानी कल देशभर में मजदूर दिवस की छुट्टी होने के कारण फ़िल्म ने ज़ोरदार उछाल लिया और 28.50 करोड़ की कमाई की, जिसके साथ ही फ़िल्म का 6 दिनों का कलेक्शन लगभग 244.30 करोड़ हो चुका है। यह फिल्म 25 देशों में 24 अप्रैल को रिलीज़ हो गयी थी और बॉक्स ऑफ़िस पर 6 दिनों का सफ़र पूरा कर चुकी है।

ये भी पढ़ें :-‘एवेंजर्स एंडगेम’ की रफ्तार पड़ी धीमी, 5 दिन में की इतने करोड़ की कमाई 

जानकारी के मुताबिक एवेंजर्स एंड गेम मार्वल की अब तक की सबसे लंबी अवधि की फ़िल्म है। इसकी अवधि 3 घंटा 2 मिनट है। हॉलीवुड फ़िल्में आम तौर पर डेढ़ से पौने दो घंटे लम्बी होती हैं। 2 घंटे की फ़िल्म को भी वहां लंबा माना जाता है। ऐसे में एवेंजर्स एंड गेम की इस अवधि को एक रिकॉर्ड माना जा रहा है। इसके प्रीक्वल एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर की अवधि 2 घंटा 40 मिनट थी।

Related Post

जियो प्लेटफॉर्म्स

जियो प्लेटफॉर्म्स ने भरी रिलायंस की झोली , 5जी व जियोमार्ट के विस्तार का रास्ता साफ

Posted by - June 14, 2020 0
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के मालिक मुकेश अंबानी ने समूह को मार्च 2021 तक ऋणमुक्त करने का जब…
कैलाश विजयवर्गीय

ममता को बेदखल नहीं किया तो बंगाल में हो जाएगा आईएस का प्रवेश -कैलाश विजयवर्गीय

Posted by - April 28, 2019 0
हावड़ा । रविवार यानी आज हावड़ा में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे बीजेपीके नेता कैलाश विजयवर्गीय…
दाखिल पर्चा

राहुल 10 को तो जानें स्मृति ईरानी कब करेंगी अमेठी में पर्चा दाखिल

Posted by - April 9, 2019 0
लखनऊ। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार यानी कल सुबह अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।…
CM Yogi

योगी कैबिनेट: कोरोना पीड़ितों का मुफ्त इलाज, स्कूल-कॉलेज, मल्टीप्लेक्स 2 अप्रैल तक बंद

Posted by - March 17, 2020 0
लखनऊ। यूपी सरकार की मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में पांच प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। इस…