the battle of bhima koregaon

सिनेमाघरों में 17 सितंबर को रिलीज होगी ‘द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’

817 0

मुंबई ।अर्जुन रामपाल स्टारर ‘द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’ (the battle of bhima koregaon) सिनेमाघरों में 17 सितंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म दो शताब्दी पहले महाराष्ट्र में पेशवा शासन के युग में दर्शकों को वापस ले जाएगी।

भारतीय इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय पर आधारित ‘द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’ (the battle of bhima koregaon) सिनेमाघरों में 17 सितंबर को रिलीज होगी। रमेश थेते द्वारा निर्देशित असल कहानी से प्रेरित इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन रामपाल योद्धा सिद्धनाक महर इनामदार की भूमिका में दिखाई देंगे और यह लीड रोल होगा. इसके अलावा इसमें अभिनेत्री सनी लियोनी एक जासूस के किरदार में दिखाई देंगी।

यह फिल्म दो शताब्दी पहले महाराष्ट्र में पेशवा शासन के युग में दर्शकों को वापस ले जाएगी। मशहूर कला निर्देशक नितिन देसाई ने भी इसमें काम किया है और वह पुराने काल को फिर से पर्दे पर जीवंत करने का काम करेंगे।

निर्देशक रमेश, जो फिल्म के निर्माता भी हैं, उन्होंने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘हम इसके परिणाम के बारे में बहुत सकारात्मक हैं और विपणन और वितरण के क्षेत्र को इनोवेटिंग बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया गया है। सितंबर बेहतर काम करता है, क्योंकि यह पूरे त्योहारी सीजन को आगे बढ़ाता है।’

ऐतिहासिक ड्रामा में दिगंगना सूर्यवंशी, गोविंद नामदेव, अशोक समर्थ, मिलिंद गुणाजी, कृष्णा अभिषेक, अभिमन्यु सिंह और नवोदित ऋषि शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Related Post

फिल्म रिव्यु : सुपरहिट फिल्म ‘Simbaa’ का 9 दिन में रहा इतने करोड़ का कलेक्शन

Posted by - January 6, 2019 0
नई दिल्ली। ‘सिम्बा’ के साथ रणवीर सिंह के हाथ जैकपॉट लग गया है. डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ सुपरहिट…
Chunky Pandey reacts to signing film daughter Ananya

अभिनेता चंकी पांडे ने बेटी अनन्या के साथ फिल्म साइन करने को लेकर दिया यह रिएक्शन

Posted by - August 17, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ जॉली और मस्तीभरे अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी…
Kareena Kapoor

करीना कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर पर जाने कैसा था सैफ अली खान का रिएक्शन?

Posted by - October 24, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor)  इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी के खूबसूरत टाइम को इंजॉय कर रही हैं। इस…