ठाणे में लैंडस्लाइड के बाद मलबा घर पर गिरा, 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

657 0

मुंबई में जारी बारिश की वजह से लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा हो गया। सोमवार को ठाणे के कलवा में लैंडस्लाइड के बाद पहाड़ी का मलबा एक घर पर गिर गया। इससे एक परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए। इनमें से 5 की मौत हो गई। मरने वालों में 3 बच्चे भी हैं। इनमें 12 साल का रविकिशन, 10 साल की सिमरन और 3 साल की संध्या शामिल है। 45 साल के प्रभु यादव और 40 साल की विद्यावती की भी मौत हो गई। 5 साल की प्रीति और 18 साल के अचल को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया। इससे पहले रविवार को 4 हादसों में 30 लोगों की मौत हुई थी।

उधर, उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के मांडो गांव में रविवार को बादल फटने से 3 लोगों की मौत हो गई और 4 लापता हैं। SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। उत्तराखंड के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। यहां ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। गंगा, यमुना, भागीरथी, अलकनंदा, मंदाकिनी, पिंडर, नंदाकिनी, टोंस, सरयू, गोरी, काली, रामगंगा नदियां खतरे के निशान से कुछ ही नीचे बह रही हैं।

यह नाक की नहीं, नाश की लड़ाई है…जिंदगी की जंग है- भारतीय किसान यूनियन

नवी मुंबई में साल भर सूखी रहने वाली बरसाती नदियों में बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। यहां के अडवली भुतवाली गांव के कई किसान रविवार सुबह खेत पर गए थे। शाम को लौटते समय नदी में पानी बढ़ने से करीब 120 लोग फंस गए। इनमें से 70 लोगों को दमकल की टीम ने सोमवार सुबह तक सुरक्षित निकल लिया। बाकी को भी निकालने की कोशिश की जाती रही है। दमकल विभाग के मुताबिक, सभी सुरक्षित हैं और उन तक खाना और पीने का पानी पहुंचा दिया गया है।

Related Post

आजसू की सातवीं सूची जारी

आजसू की तीसरी सूची में अकील अख्तर पाकुड़ व शालिनी गुप्ता कोडरमा से प्रत्याशी

Posted by - November 17, 2019 0
रांची। ऑल झारखंड स्टूडेंटस यूनियन (आजसू) ने रविवार को झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तीसरी सूची जारी कर दी…
दिव्या ने जीता स्वर्ण पदक

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप: दिव्या ने जीता स्वर्ण पदक, भारत को छठा मेडल

Posted by - February 20, 2020 0
नई दिल्ली। एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के तीसरे दिन भारत ने स्वर्णिम शुरुआत की है। गुरुवार को भारत की महिला पहलवान…
cm dhami

राज्यपाल का अभिभाषण ‘विकसित उत्तराखंड’ का रोडमैप है: मुख्यमंत्री

Posted by - February 18, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि बजट सत्र की शुरुआत में राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में…
CM Yogi

भरण पोषण और बच्चे की शिक्षा में नहीं आने दी जाएगी दिक्कत: सीम योगी

Posted by - January 14, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सड़क हादसे में दिवंगत होमगार्ड जवान नारदमुनि के परिजन को 34 लाख रुपये…