Allu Arjun

तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन कोरोना संक्रमित

1383 0

हैदराबाद । तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। अभिनेता ने घर पर अपने आप को आइसोलेट कर लिया है और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है।

अर्जुन (Allu Arjun) ने लिखा, ‘सभी को नमस्कार! मैं कोविड पॉजिटिव हो गया हूं। मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं।

उन्होंने उन लोगों से भी टेस्ट कराने का आग्रह किया जो उनके संपर्क में आये थे।

उन्होंने कहा, ‘घर पर रहें, सुरक्षित रहें और मौका मिलने पर टीका लगवाएं।’अभिनेता ने साझा किया कि वह ठीक हो रहे हैं और उनके प्रशंसकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपने सभी शुभचिंतकों और प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वे मेरी चिंता न करें क्योंकि मैं ठीक हो रहा हूं।

Related Post

साइकिल गर्ल

1200 किमी साइकिल चलाकर सुर्खियां बटोरने वाली ज्योति कुमारी, अब बनेंगी हीरोइन

Posted by - July 2, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना के कारण पूरा देश लॉकडाउन था। इस दौरान प्रवासी मजदूरों का अपने घरों को लौटने का संघर्ष…

फिल्म कीप सेफ डिस्टेंस का ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च ,15 नवंबर को ऑल इंडिया रिलीज

Posted by - November 6, 2019 0
हाल ही में मुंबई के रेड बल्ब स्टूडियो में फिल्म कीप सेफ डिस्टेंस का ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च किया गया…