तेजस्वी बोले-जब तक लोकतंत्र के हत्यारों पर नहीं होगी कार्रवाई

868 0

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि सभी विपक्षी दल लोकतंत्र के हत्यारों पर कार्रवाई नहीं होने तक सत्र का बहिष्कार करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी दलों ने मंगलवार को स्पीकर से मुलाकात कर 23 मार्च के काले दिन (विपक्षी विधायकों के साथ सदन में कथित तौर पर मारपीट) पर चर्चा कराने का अनुरोध किया, लेकिन हमें अपना प्रस्ताव रखने की अनुमति नहीं दी गई। यादव ने कहा कि मुझे संदेह है कि स्पीकर नीतीश कुमार (बिहार के मुख्यमंत्री) की कठपुतली हैं।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, हमने तय किया है कि जब तक लोकतंत्र की हत्या करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, सभी विपक्षी दल विधानसभा के पूरे सत्र का बहिष्कार करेंगे। हम तभी सदन मे जाएंगे, जब हमें बहस करने की इजाजत होगी।

इससे एक दिन पहले सोमवार को तेजस्वी यादव ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्र के पहले दिन ही बजट सत्र के दौरान विधायकों की पिटाई के मामले में कार्रवाई नहीं करने को लेकर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

चीन को आक्रामक घोषित करें PM, कब तक “निर्बल” बनी रहेगी मोदी सरकार बीजेपी सांसद सुबरमण्यम स्वामी

उन्होंने आरोप लगाया था कि विधानसभा में विधायकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर ही पीटा गया था। इस मामले में केवल दो सिपाहियों को निलंबित कर केवल  औपचारिकता की गई है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में: चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश

Posted by - February 16, 2026 0
हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) आज हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम आर्यनगर (गाजीवाली), श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित…
CM Dhami

सीएम धामी ने 58 डोर-टू-डोर वाहनों को किया फ्लैग ऑफ

Posted by - January 2, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के अन्तर्गत देहरादून शहर…
UPSIDA

चंदौली के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र का व्यापक कायाकल्प कराएगी योगी सरकार

Posted by - September 27, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने अब चंदौली के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के…
CM Bhajan Lal Sharma

अपराध को रोकने में पुलिस की सजगता एवं सतर्कता महत्वपूर्ण— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Posted by - October 10, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि कानून का इकबाल बुलंद रखना राज्य सरकार की प्राथमिकता…