तेजस्वी ने लगाया नीतीश पर जासूसी का आरोप,कहा मुझ पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है

1127 0

पटना। बिहार के विधायक दल के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जासूसी करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश ने मेरे घर में ताकझांक के लिए कैमरा लगाया है, मुझ पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके लिखा है.

 

उन्होंने आगे लिखा कि, ” क्या ये नीतीशजी का सुरक्षा को लेकर पागलपन है। या फिर असुरक्षा, निराशा और डर जैसे दूसरे कारण हैं। जिस वजह से उन्होंने इकलौते सीसीटीवी कैमरा को ठीक मेरे और उनके घर की बाउंड्री वॉल पर लगवाया है। ये ताकझांक के लिए है? जब वहां पहले से स्थायी सुरक्षा चौकी मौजूद है, तो फिर उन्हें केवल वहीं कैमरा की आवश्यकता क्यों है?”

तेजस्वी ने ट्विटर पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। उन्होंने ये भी लिखा कई की,” मुख्यमंत्री आवास तीन तरफ से मेन रोड से घिरा है। नेता प्रतिपक्ष का घर चौथी तरफ है। मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक विरोधी के घर की तरफ सीसीटीवी लगाने की जरूरत क्यों समझी? मुख्यमंत्री की यह तुच्छ चाल है।”

जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी को जवाब देते हुए ट्वीट किया- राज्य के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास की सुरक्षा व्यवस्था तेजस्वी यादव से पूछकर तय होगी क्या? सीसीटीवी मुख्यमंत्री आवास में लगा है, ना कि तेजस्वी के बेडरूम में। संजय सिंह ने कहा- पुरानी कहावत है कि चोर की दाढ़ी में तिनका। कहीं तेजस्वी को इस बात का डर तो नहीं सता रहा कि उनसे मिलने वाले किसी अवांछित व्यक्ति की तस्वीरें कैमरे की रेंज में ना आ जाए?

Related Post

राम मंदिर भूमि पूजन Ram Mandir Bhumi Poojan

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सपना साकार, भूमि पूजन संपन्न

Posted by - August 5, 2020 0
अयोध्या। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिये पीएम मोदी ने बुधवार को…
CM Yogi

आयुष विभाग की 238 करोड़ की 271 विकास परियोजनाओं का सीएम योगी ने किया लोकार्पण

Posted by - March 6, 2024 0
लखनऊ । प्रदेश में आयुष पद्धति के जरिए हेल्थ टूरिज्म के सेक्टर में सबसे अधिक संभावनाएं हैं। आयुष से जुड़ी सभी…
The speed of buses should not exceed 40 kmph in fog.

कोहरे में भी सुरक्षित सफ़र: योगी सरकार के सख़्त निर्देश, बसों की रफ्तार पर लगी लगाम

Posted by - December 24, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शरद ऋतु और ठंड के मौसम में यात्रियों…
On the conclusion of Navratri, cheers echoed in the devi mandirs

नवरात्रि के समापन पर देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे, 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Posted by - October 1, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पावन धरती पर शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और नारी…