Tej Pratap

‘मेरी जान को खतरा…’ तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार से मांगी सुरक्षा

184 0

आरजेडी और लालू परिवार से निकाले जाने को लेकर बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) का बड़ा बयान सामने आया है। तेज प्रताप ने सोमवार (23 जून) को कहा कि वह बिहार सरकार से अपनी सुरक्षा की मांग करते हैं। उन्हें लगता है कि उनकी जान को खतरा है। साथ उन्होंने फिर दोहराया कि वह उन 4-5 लोगों का नाम उजागर करेंगे, जिन्होंने उन्हे पार्टी और परिवार से निकलवाया है।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में पार्टी और यादव परिवार से निकाले जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी। तेज प्रताप ने कहा, “मैं डरने वाला नहीं हूं। मैं परिस्थिति का सामना करूंगा। मैं उन 4-5 लोगों के नाम उजागर करूंगा जिन्होंने मेरे साथ ऐसा किया है।”

उन्होंने (Tej Pratap) कहा, “बिहार की जनता ने देखा है कि राजद के चंद लोगों के कारण मुझे किस तरह पार्टी से बाहर किया गया है। जनता मेरे स्वभाव को जानती है। मेरे स्वभाव का फायदा उठाकर कुछ 4-5 लोगों ने ऐसा किया है। अब मैं न्याय मांगने जनता के बीच जाऊंगा। कोई भी अपनी निजी जिंदगी में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करेगा। मैं न्यायालय से मदद मांगूंगा।”

तेज प्रताप (Tej Pratap) ने आगे कहा, “मैं बिहार सरकार से मांग करता हूं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए, क्योंकि मुझे लगता है कि मेरी जान को खतरा है। मैं उन 4-5 लोगों को नहीं छोड़ूंगा जिन्होंने मेरी जिंदगी बर्बाद की है। इतना कुछ होने के बाद भी मैंने उन लोगों के नाम कभी उजागर नहीं किए जिन्होंने मेरे साथ ऐसा किया, साथ ही अपने माता-पिता का भी सम्मान करता हूं। बड़े भाई के नाते मैं तेजस्वी को हमेशा सीएम बनने का आशीर्वाद दूंगा और उन्हें पूरा समर्थन दूंगा।”

Related Post

Shakti Sadan

महिलाओं की सुरक्षा को संबल देंगे शक्ति सदन, 10 जिलों में नये आश्रय केंद्र की जल्द होगी शुरुआत

Posted by - April 18, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तीकरण और पुनर्वास को लेकर शक्ति…
CM Dhami

CM धामी ने 126 नवचयनित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

Posted by - February 27, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पंचायती…