Lalu Yadav filed his nomination

लालू प्रसाद यादव ने दाखिल किया नामांकन, राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव रहे मौजूद

255 0

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित पार्टी के केंद्रीय कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डा. रामचंद्र पूर्वे एवं सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन को लालू प्रसाद यादव ने नामांकन पत्र सौंपा।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री (Lalu Yadav) व लालू की पत्नी राबड़ी देवी, बेटे व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, लोकसभा सांसद व बेटी मीसा भारती, राजद बिहार अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल, अब्दुलबारी सिद्धीकी आदि लोग मौजूद रहे। लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) का निर्विरोध निर्वाचन तय है। पार्टी संविधान के अनुसार, उसकी औपचारिकता मात्र पूरी करनी है, क्योंकि कोई दूसरा दावेदार ही नहीं है। सांगठनिक सत्र 2025-28 के लिए राजद के चुनाव की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस चरण में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन होना है। इसके लिए सोमवार को लालू ने नामांकन किया।

राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने मंगलवार पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन-पत्रों की जांच की जाएगी। दोपहर एक बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन वापसी का समय निर्धारित है। उसी दिन अपराह्न चार बजे प्रत्याशियों के नाम प्रकाशित कर दिए जाएंगे।

राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डा. रामचन्द्र पूर्वे व राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी की देखरेख में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। कैंप कार्यालय पार्टी के प्रदेश कार्यालय के परिसर में अवस्थित है।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुंभ में संलग्न स्वच्छताकर्मियों और नाविकों को मिलेगा स्वच्छता मित्र सुरक्षा बीमा का लाभ

Posted by - November 23, 2024 0
प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को सीएम योगी (CM Yogi) के विजन के मुताबिक स्वच्छ और स्वस्थ महाकुम्भ बनाने का…
CM Yogi

नई सड़क खराब हुई तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण: सीएम योगी

Posted by - November 17, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनहित से जुड़ी निर्माण परियोजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा के…
CM Bhupesh

मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद को उनकी जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

Posted by - October 6, 2022 0
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने गुरुवार को यहाँ अपने निवास कार्यालय में समाज सुधारक और शिक्षाविद् स्वामी…