गोसाईंगंज के बरुआ गांव के कुएं में गिरा कर किशोर की मौत

गोसाईंगंज के बरुआ गांव के कुएं में गिरा कर किशोर की मौत

813 0

गोसाईंगंज में घर के बाहर खेल रहा किशोर अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया। उसके साथियों ने इसकी सूचना घरवालों को दी। ग्रामीणों ने काफी कोशिश की लेकिन उसे बाहर नहीं निकाल सकी। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आनन-फानन फायर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद रेस्क्यू करके किशोर को बाहर निकाला गया। फिर, उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोसाईंगंज के बरुआ गांव निवासी किसान नरेंद्र वर्मा का बड़ा बेटा विवेक मानसिक रुप से बीमार रहता था। शुक्रवार को वह कुछ बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। घर से कुछ दूर कुएं के पास दौडऩा-पकडऩा खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि खेलते खेलते विवेक कुएं के पास पहुंच गया। वह अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर साथियों ने उसके घर पर सूचना दी।

मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने छात्राओं को दिए सुरक्षा के संदेश

 

फायर पुलिस ने उपकरणों की मदद से बाहर निकाला

ग्रामीणों ने कुएं से विवेक को बाहर निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इस पर लोगों ने डॉयल-112 पर सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वह भी विवेक को बाहर निकालने में असमर्थ दिखाई दी। इस पर फायर पुलिस को सूचना दी गई। फायर पुलिस उपकरणों की मदद से कुएं में उतरी और जख्मी विवेक को बाहर निकाला। पुलिस ने आनन-फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवेक की मौत से घर में कोहराम मच गया।

प्रधान की लापरवाही से हुआ हादसा

विवेक की मौत से गांव वालों में काफी रोष है। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान से कई बार खुले हुए कुएं के पास दीवार निर्माण कराने को कहा गया। लेकिन उसने कोई तव्वजों नहीं दी। यहीं नहीं उसने कुएं पर पत्थर भी रखवाना उचित नहीं समझा। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी खुले हुए कुएं में गिरकर एक युवक की मौत हो चुकी है। उनका कहना है कि अगर ग्राम प्रधान लापरवाही न दिखाते तो विवेक शायद जिंदा होता। किसान नरेंद्र के परिवार में बेटी तोसी और छोटा बेटा यश है।

Related Post

CM Yogi launched Viksit Krishi Sankalp Abhiyan

लैब से लैंड पर जाकर किसानों से संवाद नई क्रांति की शुरुआत करेगाः योगी

Posted by - May 29, 2025 0
लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि लैब, आईसीआर, कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र व अन्य संस्थानों में…
cm yogi

तत्परता से करें लोगों की समस्याओं का निस्तारण : सीएम योगी

Posted by - September 22, 2024 0
गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार तीसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का…
Maha Kumbh

महाशिवरात्रि के महास्नान से पूर्व उमड़े करोड़ों श्रद्धालु, संख्या 64 करोड़ पार, अफसर अलर्ट

Posted by - February 25, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) अपने चरम पर पहुंच चुका है। 144 साल बाद बने…
Maha Kumbh

योगी के मंत्रियों ने असम और हरियाणा की जनता को दिया महाकुंभ-2025 का निमंत्रण

Posted by - December 24, 2024 0
गुवाहाटी/चंडीगढ़। योगी सरकार महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) को भव्य बनाने के लिए देशभर में रोडशो के माध्यम से आम जनता…