IIM Gujarat

आपदा प्रबंधन से निपटने के गुर सीखने गुजरात IIM पहुंचा दल

376 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेशवासियों को आपदा (बाढ़, सूखा, भूकंप, आकाशीय बिजली) के दौरान जल्द से जल्द राहत पहुंचाने एवं जनहानि को रोकने के लिए पिछले साढ़े छह वर्ष में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी क्रम में योगी सरकार की ओर से आपदाओं से निपटने और इसके उचित प्रबंधन मेें निपुण बनाने के लिए विभाग के एक चार सदस्यीय दल को दो दिवसीय प्रशिक्षण के लिए गुजरात भेजा गया है। यहां गुजरात इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट (IIM) के विशेषज्ञ राहत विभाग के चार सदस्यीय दल को 12 और 13 फरवरी को विभिन्न सत्र में अापदाओं से निपटने और उससे पहले तैयार रहने के गुर सीखेंगे।

आपदाओं से होने वाली जनहानि को न्यूनतम करने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा दल

अपर मुख्य सचिव राजस्व सुधीर गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का आपदाओं से होने वाली जनहानि को न्यूनतम करने पर खासा फोकस है। इसी के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आपदा के उचित प्रबंधन के गुर सीखने और प्रशिक्षण दिलाने के लिए विभिन्न चरण में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये थे। ऐसे में हाल में ही सीएम योगी की मंशा के अनुरूप लखनऊ में 6 और 7 फरवरी को IIM लखनऊ में प्रदेश के 25 अपर जिलाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था।

यहां पर IIM लखनऊ समेत विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों ने अपर जिलाधिकारियों को जलवायु परिवर्तन, संवेदनशीलता और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया था। इसके बाद 11 फरवरी को विभाग के चार सदस्यीय दल को आपदा प्रबंधन के गुर सीखने के लिए गुजरात इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए रवाना किया गया। दो दिवसीय (12 और 13 फरवरी) प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर दल प्रदेश में बाढ़ समेत अन्य आपदाओं से होने वाली जनहानि को न्यूनतम करने में अपनी अहम भूमिका निभा सकेगा।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर प्रदेश में तीन नई राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) का गठन किया गया, जबकि प्रदेश की 11 आपदाओं को राज्य आपदा में शामिल किया गया।

इसमें नाव दुर्घटना, सर्पदंश, सीवर सफाई, गैस रिसाव, बोरवेल में गिरना, मानव वन्य जीव द्वन्द, नदी में डूबना समेत 11 आपदाएं शामिल हैं। वहीं प्रदेश में आपदाओं से बचाव व आम जनमानस को जागरुक करने के लिए ग्राम स्तर पर राहत चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।

Related Post

CM Yogi

कश्मीर को कांग्रेस ने बना दिया था देश के लिए नासूर : योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 19, 2025 0
मथुरा। अन्त्योदय के प्रणेता और एकात्म मानव दर्शन के प्रखर वक्ता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की स्मृति में आयोजित चार…
CM Yogi

‘आत्मरक्षा’ प्रशिक्षण दिलाकर बालिकाओं को सशक्त बना रही योगी सरकार

Posted by - October 14, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत परिषदीय बालिकाओं को सशक्त बनाने के…

अब फिरोजाबाद नाम से हुई योगी को दिक्कत! जिले का नाम बदलकर चंद्रनगर करने का प्रस्ताव पास

Posted by - August 2, 2021 0
योगी सरकार कई शहरों के नाम बदल चुकी है, अब कांच की चूड़ियों के लिए मशहूर फिरोज़ाबाद शहर के नाम…
CM Yogi

भस्मासुर है इंडी गठबंधन, वोट देकर अपना नुकसान न करे जनता : योगी आदित्यनाथ

Posted by - May 22, 2024 0
सुल्तानपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस और सपा पर हमलावार रुख जारी रखते हुए कहा…