टीम इंडिया का एलान

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, मोहम्मद शमी की वापसी

945 0

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम का गुरुवार को एलान कर दिया गया है। टी-20 टीम में लंबे समय बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में हैट्रिक लेने वाले पेसर दीपक चाहर को टी-20 के साथ-साथ वन-डे टीम में भी जगह दी गई है।

कोलकाता में चयन समिति की हुई बैठक में अध्यक्ष एमएसके प्रसाद, चयन समिति के सदस्य गगन खोड़ा, शरणदीप सिंह, जतिन परांजपे और देबांग गांधी के अलावा भारतीय कप्तान विराट कोहली, बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष जय शाह मौजूद थे।

पिंक बॉल से घबराए बांग्लादेशी कप्तान मोमिनुल हक , दिया अजीबो-गरीब बयान 

वन-डे टीम: विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, ऋषभ पंत, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, शिवम दूबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार।

T20I टीम: विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैच खेलने हैं जो मुंबई (6 दिसंबर), तिरुवनंतपुरम (8 दिसंबर) और हैदराबाद (11 दिसंबर) में खेले जाएंगे। तीन वनडे चेन्नई (15 दिसंबर), विशाखापट्टनम (18 दिसंबर) और कटक (22 दिसंबर) में होने हैं।

Related Post

Chief Minister's Global Nagarodaya Yojana

निकाय से लेकर राज्य स्तर पर होगी मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना की निगरानी

Posted by - July 26, 2024 0
लखनऊ : शहरी स्थानीय निकायों में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही उनकी इनकम में बढ़ोत्तरी के उद्देश्य से शुरू की गई…
AK Sharma

कोई व्यक्ति खुले में सोता हुआ पाया जाए तो उसे तत्काल रैन बसेरे में शिफ्ट कराया जाए: एके शर्मा

Posted by - December 27, 2025 0
वाराणसी/लखनऊ: प्रदेश में लगातार पड़ रही ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK…
CM Yogi

प्रदेश के डेयरी सेक्टर को और बेहतर बनाने में ऑस्ट्रेलिया बन सकता है अच्छा सहयोगी: मुख्यमंत्री

Posted by - August 21, 2024 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कृषि सेक्टर को बेहतर बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के प्रयासों में ऑस्ट्रेलिया ने…
BJP in-charge met CM Dhami

भाजपा प्रभारी ने सीएम धामी से की भेंट

Posted by - February 25, 2023 0
देहरादून। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने शुक्रवार सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…