NIKITA TOMAR

निकिता मर्डर केस में मुख्य आरोपी तौसीफ और रेहान दोषी करार, शुक्रवार को आएगा फैसला

975 0

फरीदाबाद । निकिता तोमर हत्याकांड (Nikita Murder Case)  में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने तौसीफ और रेहान को दोषी करार दिया है। वहीं अन्य आरोपी अजहरुद्दीन को कोर्ट ने बरी कर दिया है। सजा का एलान शुक्रवार को किया जाएगा।

निकिता तोमर हत्याकांड में कोर्ट ने तौसीफ और रेहान को दोषी करार दिया है। वहीं अजहरुद्दीन को कोर्ट ने बरी कर दिया है। दोषियों को सजा का एलान शुक्रवार को किया जाएगा।

इससे पहले मुख्य आरोपी तौसीफ, रेहान और अजहरुद्दीन को अदालत लाया गया। केस की गंभीरता को देखते हुए फरीदाबाद कोर्ट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

इस मामले में तीसरे आरोपी अजहरुद्दीन को बरी किया गया है। अजहरुद्दीन पर तौसीफ को हथियार सप्लाई करने का आरोप था।

निकिता हत्याकांड (Nikita Murder Case)  ?

26 अक्टूबर 2020 को निकिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। निकिता के कॉलेज के बाहर तौसीफ व रेहान गाड़ी लेकर उसका इंतजार कर रहे थे जैसे ही कॉलेज से निकिता बाहर निकली, तौसीफ उसे जबरन गाड़ी में बैठाने के लिए खींचने लगा लेकिन निकिता गाड़ी में नहीं बैठी जिसके बाद तौसीफ ने बंदूक से निकिता के सिर में गोली मार दी और रेहान से साथ गाड़ी लेकर फरार हो गया।

हत्याकांड के बाद उठा था लव जिहाद का मुद्दा

इस मामले को लेकर देश में बड़ा बवाल मचा था और फरीदाबाद में बकायदा महापंचायत भी की गई जिसमें ये तय हुआ कि ऐसे मामलों पर लगाम लगाने के लिए हरियाणा सरकार लव जिहाद कानून लाए। हालांकि, हरियाणा विधानसभा में लव जिहाद को लेकर बिल पेश नहीं हो पाया, क्योंकि बीजेपी की सहयोगी पार्टी जेजेपी ने बिल के नाम को लेकर आपत्ति जताई जिसके बाद इस बिल को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

पूरे देश की निगाहें

पुलिस ने इस मामले में 11 दिनों के अंदर 700 पेज की चार्जशीट पेश की थी और इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई जिसके बाद 24 मार्च को इस केस में कोर्ट ने फैसला सुनाया। हालांकि, निकिता के माता-पिता दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।

Related Post

राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए कल से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Posted by - November 4, 2020 0
राष्ट्रीय डेस्क.  आगामी 6,7 और 8 नवंबर को होने वाली राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्‍यर्थियों…
CM Dhami reached AIIMS Rishikesh

सीएम धामी पहुंचे एम्स ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल-चाल जाना

Posted by - June 27, 2025 0
रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को एम्स, ऋषिकेश पहुंचकर जनपद रुद्रप्रयाग में हुई बस दुर्घटना में…

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी, लगातार पांचवें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Posted by - October 5, 2021 0
नई दिल्ली। भारतीय तेल कंपनियों ने आज मंगलवार को लगातार पांचवे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया…
Naxalites

दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को किया ढेर

Posted by - December 12, 2024 0
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के सीमा में गुरुवार की सुबह नक्सलियों (Naxalites) और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई…

लगता है ‘साहब’ का आत्मविश्वास अंदर तक हिला हुआ है- मंत्रिमंडल विस्तार पर मनीष सिसोदिया

Posted by - July 8, 2021 0
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 43 नए मंत्रियों को…