आतंकी गतिविधियों के चलते कई शहरों में हाई अलर्ट

733 0

लखनऊ। राजधानी से अलकायदा के दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद लखनऊ के आस-पास के जिलों के साथ सूबे के कुछ और शहरों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे लखनऊ कमिश्नरेट इलाके के साथ ही हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव एवं रायबरेली जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है।

बताया जा रहा है कि एटीएस की छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किये गये आतंकियों के कुछ अन्य साथियों के फरार होने की सूचना के बाद लखनऊ व आसपास के जिलों में अलर्ट जारी किया गया। इसके साथ ही पकड़े गये आतंकियों से प्रारिम्भक पूछताछ के बाद एटीएस की टीमें पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में भेजी गयी हैं।

लखनऊ से फरार दो आतंकियों का अभी तक कुछ पता नहीं, 14 साल पहले हुए थे फरार

यह भी खबर है कि एटीएस की एक टीम पश्चिमी यूपी में भी छापेमारी कर रही है। उधर, लखनऊ में छापेमारी के दौरान भाग निकले 5 लोगों के पास विस्फोटक सामग्री होने की आंशका के चलते रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस अड्डों के साथ लखनऊ पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

दूसरी तरफ, लखनऊ में आतंकियों की धरपकड़ के बाद अयोध्या में भी अलर्ट जारी किया गया है। अयोध्या में चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिये गये हैं।

Related Post

cm yogi

त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान: सीएम योगी

Posted by - June 13, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण उनकी सरकार…
Atal Bhujal Yojana

नहीं प्यासा रहेगा गांव : अटल भूजल योजना से यूपी में जल संरक्षण की नयी क्रांति

Posted by - January 26, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जल संकट से निपटने की दिशा में पिछले पौने नौ वर्षों में योगी आदित्यनाथ सरकार ने…
CM Yogi

लखनऊ : CM योगी ने किया फ्लाईओवर परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Posted by - April 2, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ ने टेढ़ीपुलिया फ्लाईओवर के लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि इस…