फिल्‍म 'थप्‍पड़'

तापसी पन्नू की फिल्‍म ‘थप्‍पड़’ का झन्नाटेदार ट्रेलर खड़ा किया कई सवाल

780 0

मुंबई। ‘पिंक’, ‘मुल्‍क’ और ‘नाम शबाना’ जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुकीं एक्‍ट्रेस तापसी पन्नू एक बार फिर दमदार विषय पर फिल्‍म लेकर आई हैं। तापसी जल्‍द ही फिल्‍म ‘थप्‍पड़’ में नजर आने वाली हैं, जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। असल जिंदगी में अक्‍सर शादीशुदा जिंदगी में हिंसा को प्‍यार या परवाह के नाम पर सही ठहराने की कोशिश की जाती है, लेकिन इस फिल्‍म का ट्रेलर साफ करता है कि ये बात सिर्फ एक थप्‍पड़ की नहीं है।

महिला के पति ने उसे भरी महफिल में थप्‍पड़ मारा है, लेकिन लोगों के लिए ये समझ पाना बहुत मुश्किल

ट्र्रेलर काफी दमदार है, जिसमें एक लड़की अपने पति को तलाक देने की अर्जी देती है। इस महिला के पति ने उसे भरी महफिल में थप्‍पड़ मारा है, लेकिन लोगों के लिए ये समझ पाना बहुत मुश्किल है कि सिर्फ एक थप्‍पड़ के चलते वह शादी तोड़ने का इतना बड़ा फैसला कैसे ले सकती है? उसकी खुद की मां से लेकर उसके परिवार वाले तक हर कोई उसे इस फैसले पर फिर से सोचने के लिए कहता है।

आप भी देखें इस फिल्‍म का ट्रेलर

‘थप्‍पड़’ के चलते तापसी महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा को दिखाती नजर आएंगी। इस फिल्‍म का निर्देशन ‘मुल्‍क’ और ‘आर्टिकल 15’ जैसी फिल्‍में बना चुके निर्देशक अनुभव सिन्‍हा ने किया है। ये फिल्‍म 28 फरवरी को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

Related Post

शाहरुख खान

पड़ोसी मुल्क की अभिनेत्री ने एक वीडियो में शाहरुख खान को कहा बैट्री’ और ‘गधेड़ा’

Posted by - January 27, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। किसी भी चर्चित स्टार के फैंस होने के लिए मुल्क की कोई जरूरत नहीं होती हैं, ये फैंस…

ड्रग्स केस: रिया के भाई शौविक ने फिर से दायर की जमानत याचिका

Posted by - November 7, 2020 0
मनोरंजन डेस्क.   बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स के केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई…